हरियाणा में आज दो जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी, पूरे हरियाणा में रहेगा लगभग साफ मौसम

Parvesh Malik
3 Min Read
Today Haryana Weather : हरियाणा में फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है, जहां अब तक कम बरसात हुई है, वहां अबकी बार तेज बरसात होने की उम्मीद है। वैसे तो प्रदेश में आज (शनिवार को) ज्यादात्तर जिलों में मौसम साफ रहने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सिर्फ पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। वहीं 27 जुलाई से बरसात होने की आशंका बढ़ेंगी। जैसा कि मौसम विभाग ने दो जिलों, अंबाला और यमुनानगर में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है।

जानें आज मौसम के बारे में

हमारे पाठकों को बता दें कि, हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में कल गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा जहां ज्यादात्तर तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान सोनीपत जिले का देखने को मिला, जहां 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में आज यानी 26 जुलाई को सुबह का तापमान 29°C है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 33°C जैसा महसूस होने की आशंका हो सकती है। हरियाणा में सुबह बरसात की आशंका 0% है, और हवा की गति 5km/h रहेगी, तो दूसरी तरफ अंबाला में सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जानें अबतक कितनी बरसात हुई है
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है,जबकि 25 जुलाई तक औसतन 175.7 एमएम बरसात होनी चाहिए थी, मगर 209.2 एमएम बरसात अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में 472.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 95.9 एमएम बरसात दर्ज हुई है।
हरियाणा के 5 जिलों चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूहं और यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर चुका है। आज मौसम साफ रहने की आशंका आईएमडी द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक, आज हरियाणा के 15 जिलों में बरसात की आशंका नहीं है और मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। वहीं बाकी बचे 7 जिलों पंचकूला,अंबाला यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत बरसात होने की आशंका है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण