Haryana Monsoon Update : हरियाणा में आज से 2 दिन लगातार बरसता होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आज 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हमारे पाठकों को बता दें कि इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद व मेवात शामिल हैं।
यहां गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। वहीं रविवार यानी कल भी हरियाणा में मानसून सक्रिय रहा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बरसात हुई थी, जिसमें हरियाणा का सिरसा जिले का ज्यादात्तर तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया था और सबसे कम तापमान राजधानी चंडीगढ़ का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अब तक कितनी बरसात हुई है
बरहाल् इस मानसून में अब तक सबसे कम कैथल (95.9 एमएम) व जींद (104.1 एमएम) में बरसात हुई है। वहीं सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ में 418.8 एमएम और यमुनानगर में 470.8 एमएम बरसात हुई है। आज यानी 28 जुलाई को हरियाणा में सुबह का तापमान 27°C है। हरियाणा में सुबह बरसात होने की आशंका 100% है, हवा की गति 7km/h रहेगी। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, इस मानसून सीजन के दौरान अब तक हरियाणा राज्य की औसतन बरसात 211.7 एमएम दर्ज की गई, जबकि सामान्य: 184.9 एमएम बरसात होनी चाहिए थी। इसलिए हरियाणा में 15 प्रतिशत बरसात ज्यादा हो चुकी है।

अगले दो दिन लगातार बरसात की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने 2 दिनों (28 जुलाई से 29 जुलाई जून तक) का बरसात पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके तहत 28 जुलाई को 8 जिलों (चरखी-दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल) के ज्यादात्तर क्षेत्र में (75-100 प्रतिशत) तथा 8 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी) के ज्यादात्तर क्षेत्रो में (50-75 प्रतिशत) बरसात की आशंका है।
वहीं, 4 जिले (कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और हिसार) में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) बरसात की आशंका जताई है। इसके अतिरिक्त सिरसा और फतेहाबाद जिले में कहीं-कहीं (0-25 प्रतिशत) बरसात हो सकती है ओर इसके अगले 29 जुलाई को भी इसी तरह बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।