आज प्रदेश के तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानें यहां पूरे हरियाणा में मौसम का मिजाज

Parvesh Malik
4 Min Read

Haryana Monsoon Update : फिलहाल हरियाणा में मानसून सक्रिय है, मगर हरियाणा में कहीं ज्यादा बरसात हो रही है तो कहीं कम हो रही पर कुछ क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी ने हरियाणा वासियों का जीना हराम कर रखा है। प्रदेश में आज मौसम विभाग की तरफ से पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुबह से ही 6 जिलों, हिसार, यमुनानगर पंचकूला, कुरुक्षेत्र, झज्जर और चरखी दादरी में काले बादल छाए हुए हैं।

जानें पूरा हरियाणा में बरसात का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के 10 जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज 0 से 25 प्रतिशत बरसात होने की आसार है। वहीं 8 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बरसात होने की आशंका है। इसके अतिरिक्त पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत बरसात होने की आशंका है।

अबतक प्रदेश में कितनी हुई बरसात

अब तक इस मानसून सीजन में हरियाणा में औसतन 201.7 एमएम बरसात हुई है, जो सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा है। IMD के अनुसार हरियाणा में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा बरसात दर्ज की गई है। 23 जुलाई तक औसतन 166.3 प्रतिशत बरसात होनी चाहिए थी, मगर 201.7 प्रतिशत बरसात अब तक दर्ज की जा चुकी है। यमुनानगर में अब तक सबसे ज्यादा बरसात 475.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 93.3 एमएम दर्ज की गई है।

Yellow alert issued in three districts of the state today, know the weather condition in entire Haryana here
Yellow alert issued in three districts of the state today, know the weather condition in entire Haryana here

हरियाणा में अगले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जुलाई को कम होंगी बरसात की गतिविधियां 25 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ेगा और बरसात की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। सिरसा व फतेहाबाद में बरसात की आशंका नहीं हैं और मौसम साफ रहेगा। इसके अतिरिक्त 12 जिलों कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत ही बरसात की आशंका है जबकि 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है। वहीं 26 जुलाई को भी 25 के जुलाई के जैसा ही मौसम रहने की आशंका है।

27 जुलाई को मौसम कैसा रहेगा

हमारे पाठकों को बता दें कि, मौसम विभाग के तहत 27 जुलाई को भी बरसात का अलर्ट नहीं, वैसे तो 27 जुलाई को 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत बरसात की आशंका है। 10 जिलों अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है। वहीं तीन जिलों पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में 75 से 100 प्रतिशत बरसात की आशंका है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण