Jind News : जीन्द की 3 महिला पुलिस कर्मी ASI से प्रमोट होकर बनी SI, एसपी ने स्टार लगा दी बधाई

Parvesh Malik
2 Min Read

Jind News : जिले में तैनात महिला सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर महिला उप निरीक्षक बनी हैं। एसपी सुमित कुमार ने उनकी पदोन्नती पर तीनों कर्मचारियों को स्टार लगाकर बधाई दी है।

हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी की गई पदोन्नति की सूची में जिला जीन्द की तीन महिला सहायक उप निरीक्षक के नाम आने पर जीन्द पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार द्वारा तीनों महिला सहायक उप निरीक्षकों को तुरन्त प्रभाव से महिला उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। महिला उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले महिला सहायक उप निरीक्षकों में चौकी इंचार्ज सीआरएसयू मोनिका देवी, थाना सदर नरवाना में नीलम कुमारी व महिला थाना जीन्द से सुनीता देवी शामिल है।

3 women police personnel of Jind became SI after being promoted from ASI, SP congratulated them
3 women police personnel of Jind became SI after being promoted from ASI, SP congratulated them

पुलिस अधीक्षक जीन्द ने तीनों महिला उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर बधाई दी और भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति प्रक्रिया से निश्चित रूप से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा और अधिक मेहनत व जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय जोगेन्द्र सिहं व गीतिका जाखड़ ने भी पदोन्नति पाने वाली महिला कर्मचारियों को बधाई दी।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण