Audi Q8 Facelift प्रीमियम Features और दमदार इंजन के साथ, जानें कीमत और खासियतें

Sonia kundu
4 Min Read

Audi Q8 Facelift Audi India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Audi Q8 Facelift को लॉन्च कर दिया है। यह लग्जरी SUV अपने शानदार डिजाइन, Premium interior और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में उतर चुकी है। इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत लगभग एक करोड़ 17 लाख 49 हजार रुपए है।

Audi India कंपनी ने इस मॉडल की बुकिंग 5 लाख रुपये से पहले ही शुरू कर दी थी। नई Audi Q8 facelift, Mercedes GLS, BMW X7 और Volvo XC90 जैसी SUV को कड़ी टक्कर देगी।

Audi Q8 डिजाइन और Exterior:

नई ग्रिल और अपडेटेड rear प्रोफाइल:

Audi Q8 Facelift में एक बड़ी Trapezoidal Grill दी गई है, जो black colour scheme के साथ आती है। इसमें 2D Audi logo के साथ बड़ा एयर डैम और MATRIX तकनीक वाले Headlamps का एक नया सेट शामिल है। इसके रियर प्रोफाइल को भी अपग्रेड किया गया है, जो गाड़ी को Sporty look देता है।

 

Audi Q8 Facelift Design Highlights :

| फीचर | विवरण |
| ——— | —————– |
| ग्रिल | Black trapezoidal grill |
| हेडलैम्प्स | MATRIX तकनीक के साथ |
| Logo | 2D Audi logo|
| रियर प्रोफाइल | अपडेटेड और स्पोर्टी |

3.0 लीटर V6 इंजन के साथ बेहतरीन राइड

New Audi Q8 Facelift में 3.0 liter, V6 turbo power engine है, जिसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। Audi Q8 engine 340hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (8-speed automatic gearbox) दिया गया है, जो सभी चार पहियों को पावर भेजता है। यह इंजन न केवल पावरफुल है बल्कि एक Smooth और Responsive driving experience भी देता है।

Audi Q8 facelift interior and features:

Audi Q8 के इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे और खास बनाते हैं। इसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें एक screen infotainment system को मैनेज करती है और दूसरी स्क्रीन एयर कंडीशनिंग फंक्शन को कंट्रोल करती है। इसके अलावा, नई Audi Q8 में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और Ambient lighting सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

 

क्यों है Audi Q8 फेसलिफ्ट खास?

Audi Q8 Facelift सिर्फ एक Luxury SUV नहीं है, बल्कि यह एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का। MATRIX headlamps, 2D logo, अपडेटेड रियर प्रोफाइल, और powerful 3.0 लीटर V6 इंजन इसे अपने Segment में Top बनाते हैं। वहीं, इंटीरियर में प्रीमियम मटेरियल्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का मेल इसे और भी आकर्षक बनाता है।

Audi Q8 facelift और भारतीय ऑटो बाजार

भारतीय बाजार में Luxury SUV Segment में Audi Q8 face-lift अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही है। इसकी कीमत, फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। जो ग्राहक लग्जरी के साथ-साथ पावर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी चाहते हैं, उनके लिए Audi Q8 फेसलिफ्ट एक उपयुक्त चुनाव हो सकता है।

Audi की आधिकारिक वेबसाइट

https://www.audi.in/in/web/en.html

Audi Q8 booking link :

https://myaudi.in/en/vehicleSales/models/24/configure?uid=q8&year=2024

Audi Q8 test drive book here online :

https://auditestdrive.in/en/cartestdrive/book/28/Q8

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।