AC Tips: एसी को कर दिया है बंद लेकिन नहीं किए ये काम! जानें किन बातों का रखना है ध्यान

Anita Khatkar
3 Min Read

AC Tips: सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है और लोग अब अपने कूलर और एसी को बंद कर रहे हैं। जहाँ कूलर को सही तरीके से बंद कर दिया गया है, वहीं AC के प्रति भी वही ध्यान देना जरूरी है। यदि आप एसी को बंद करते समय उचित देखभाल नहीं करते हैं, तो इसका प्रभाव अगले गर्मी के मौसम में देखने को मिल सकता है।

अगर आपने AC का इस्तेमाल बंद कर दिया है, तो यहाँ कुछ महत्वपूर्ण AC Tips हैं, जिन्हें करना आवश्यक है:

1. कूलिंग कॉइल की जांच

AC के कूलिंग कॉइल गर्म हवा को ठंडा करने का कार्य करते हैं। यदि ये गंदे हो जाएं, तो एसी की कूलिंग क्षमता कम हो जाती है। इसलिए इनकी सफाई करना बहुत जरूरी है।

2. AC के बाहरी यूनिट की सफाई

बाहरी यूनिट में अक्सर धूल, पत्ते और अन्य गंदगी जमा हो जाती है, जो एसी की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसे नियमित रूप से साफ करना जरूरी है ताकि एयर फ्लो सुचारू रूप से बना रहे।

3. गैस लीक की जांच

अगर AC में कूलेंट गैस की कमी है, तो इसकी कूलिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है। सुनिश्चित करें कि AC Gas में कोई लीक नहीं है। यह जांचना बेहद जरूरी है।

4. AC को सर्विसिंग कराना

रेगुलर सर्विसिंग से यह सुनिश्चित होता है कि AC सही तरीके से काम कर रहा है और इसमें किसी भी तरह का तकनीकी समस्या नहीं है। इससे AC Life भी बढ़ती है।

 

AC Tips: एसी को कर दिया है बंद लेकिन नहीं किए ये काम! जानें किन बातों का रखना है ध्यान
AC Tips: एसी को कर दिया है बंद लेकिन नहीं किए ये काम! जानें किन बातों का रखना है ध्यान

5. AC को ढककर रखना

यदि आप लंबे समय के लिए AC का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो इसे किसी कवर से ढककर रखें। इससे इसमें धूल, गंदगी या नमी नहीं जाएगी और अगली बार चलाते समय कोई समस्या नहीं आएगी।

इन सभी AC Tips को ध्यान रखकर, आप गर्मी के दिनों में अपने ऐसी का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं और तकनीकी समस्याओं से बच सकते हैं।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण