Anil Vij: अम्बाला छावनी में अनिल विज इस दिन सुनेंगे जन समस्याएं

Anita Khatkar
1 Min Read

Anil Vij: अम्बाला: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि वे अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं हर सोमवार को सुनेंगे। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अनिल विज जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

मंत्री विज ने जानकारी दी कि अम्बाला छावनी क्षेत्र की जनता के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है, जिसमें विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे, लेकिन नियमित समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार का समय निर्धारित किया गया है।

Anil Vij: अम्बाला छावनी में अनिल विज इस दिन सुनेंगे जन समस्याएं
Anil Vij: अम्बाला छावनी में अनिल विज इस दिन सुनेंगे जन समस्याएं

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल अम्बाला छावनी क्षेत्र के निवासियों के लिए है। अन्य क्षेत्रों के लोग अपने संबंधित विधायकों के पास जाकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री द्वारा समस्याएं सुनने के लिए विभिन्न फोरम बनाए गए हैं जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी