Counting of animal : जींद जिले में पशुओं की होगी गिनती, 90 पशुगणक, 21 सुपरवाइजर की लगाई ड्यूटी

Sonia kundu
2 Min Read

जींद : पशुपालन विभाग द्वारा 21वें पशुधन गणना अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जींद जिले में घर-घर जा कर एक व्यापक सर्वेक्षण से पशु गणना की जा रही है। पशु गणना का कार्य 31 मार्च 2025 तक पूरा कर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशुगणना के लिए जिले के 300 गांवों तथा शहरी क्षेत्र में 90 पशुगणक व 21 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। गणना में पशुधन की विभिन्न प्रजातियां जैसे गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, ऊंट, घोड़ा के अलावा पोल्ट्री पक्षियों की गिनती भी शामिल हैं। यह पशुधन गणना पशुपालन से जुड़े नागरिकों के पास उपलब्ध डेयरी उपकरणों की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराएगी।

हर पांच साल के अंतराल में पशुधन गणना का कार्य किया जाता है। पशुओं की दूध उत्पादकता को विकसित देशों के उन्नत पशुओं के स्तर तक ले जाने लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में अब फिर से सरकार ने पशुगणना का कार्य शुरू करवाया है। पिछली बार की गई गणना के आधार पर जिले में पांच लाख 50 हजार 352 पशु थे। जिसमें एक लाख 16 हजार 624 मवेशी, तीन लाख 39 हजार 606 भैंस, 22 हजार 805 भेड़, 11 हजार नौ बकरियां व छह हजार 308 सूअर शामिल थे।

Counting of animals Animals will be counted in Jind district, 90 animal enumerators, 21 supervisors put on duty.
Counting of animals Animals will be counted in Jind district, 90 animal enumerators, 21 supervisors put on duty.

20वीं गणना के अनुसार इस ब्लाक में पशुओं की संख्या

ब्लाक का नाम-पशुओं की संख्या
जींद -207787
सफीदों -106004
उचाना -108707
नरवाना -127854
कुल -550352

मार्च 2025 तक पूरी कर ली जाएगी पशु गणना
पशुपालन विभाग की ओर से 21वीं पशु गणना अभियान चला हुआ है। विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर विभिन्न पशुओं की जानकारी एकत्रित की जाएगी, ताकि समय-समय पर सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं का पशुपालकों को लाभ मिल सके। 31 मार्च 2025 तक पशु गणना का काम पूरा कर लिया जाएगा।
–डा. रविंद्र हुड्‌डा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग जींद।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।