Haryana Weather : हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया Alert, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Sonia kundu
2 Min Read

Haryana weather update : हरियाणा में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। तापमान में गिरावट के चलते खांसी जुकाम जैसी बीमारियां भी हो रही है। बदलते मौसम के चलते विशेषज्ञ बच्चों, बुजर्गों को सर्तक रहने की सलाह दे रहै हैं। मौसम में स्मॉग रूपी चादर छाई हुई है, जो धुंध की तरह नजर आ रही है। आगामी कुछ दिनों तक स्मॉग और कोहरा बना रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में सीजनल ठंड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। जानिए आज 5 नवंबर को हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में कई दिन आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। आज दिन का तापमान 33.49 और न्यूनतम तापमान 21.48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वातावरण में नमी की मात्रा 22 फीसदी तक रिकार्ड की जा सकती है। रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 21.46 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड ने बताया कि आमतौर पर 7 नवंबर तक हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इन सबके प्रभाव के चलते दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण