Dr krishan Midha : जींद में 37 साल बाद डिप्टी स्पीकर पद की वापसी, लगातार 3 बार से विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sonia kundu
2 Min Read

हरियाणा के जींद विधानसभा क्षेत्र में 37 साल के अंतराल के बाद डिप्टी स्पीकर (Dr krishan Midha deputy speaker) का पद आया है। BJP के तीन बार के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद इससे पहले 1987 में चौधरी देवीलाल की सरकार के दौरान जुलाना विधायक कुलबीर सिंह मलिक को मिला था, जो जींद जिले से पहले डिप्टी स्पीकर बने थे।

हरविंद्र कल्याण बने विधानसभा स्पीकर, डॉक्टर कृष्ण मिढा डिप्टी स्पीकर

भाजपा की विधायक दल की बैठक में घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण को विधानसभा स्पीकर और डॉ. कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर के पद पर नियुक्त किया गया।

जींद विधानसभा क्षेत्र को 15 साल बाद एक बार फिर से राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है। इससे पहले 2007 में कांग्रेस विधायक मांगेराम गुप्ता को कैबिनेट मंत्री का पद मिला था।

Deputy speaker dr krishan midha jind mla bjp
Deputy speaker dr krishan midha jind mla bjp

MLA dr krishan midha dy speaker : लगातार तीसरी बार विधायक बने डॉ. मिड्ढा

डॉ. कृष्ण मिड्ढा लगातार तीसरी बार जींद से विधायक चुने गए हैं। वे 2019 के उपचुनाव से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा में पहुंचे थे, और हाल ही में कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 15,000 मतों के अंतर से हराकर अपनी जीत दर्ज की।

डॉ. मिड्ढा का यह पद न केवल जिले के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि जींद के राजनैतिक इतिहास में भी एक अहम पन्ना जोड़ता है। हालांकि जिला डिप्टी पद से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इस से पहले जिले में डिप्टी सीएम का पद था। उचाना से विधायक बने दुष्यंत चौटाला भाजपा जजपा गठबंधन में डिप्टी सीएम बने थे।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।