Gohana district : जींद : प्रदेश में नए जिले बनाने के लिए सरकार ने एक बार फिर से प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत उपायुक्तों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसी प्रक्रिया में गोहाना को (Gohana new district jind village) भी नया जिला बनाने की बात चल रही है। गोहाना नया जिला बनने पर जींद जिला से जुलाना व सफीदों उपमंडल के 29 से अधिक गांवों को गोहाना में मिलाया जा सकता है। इसके लिए हालांकि प्रशासन द्वारा पहले से ही प्रक्रिया की जा रही है।
प्रदेश में नए जिले बनाने की मांग चल रही है। इसी प्रक्रिया के तहत जींद जिला के साथ लगते सोनीपत जिला के गोहाना उपमंडल को भी जिला बनाया जाना है। ऐसे में गोहाना के साथ लगते जींद जिला से जुलाना व सफीदों उपमंडल के कुछ गांवों को भी इसमें शामिल किया जाना है। हालांकि अभी अधिकारी कुछ भी आधिकारिक रूप से कहने से बच रहे हैं, लेकिन राजस्व विभाग द्वारा इसकी प्रक्रिया की जा रही है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। इसमें सफीदों के 22 गांवों व जुलाना के सात गांवों को चिह्नित किया गया है। साथ ही ऐसे भी गांव तय किए गए हैं, जो नए जिला में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा पांच गांव भी प्रस्ताव में रखे गए हैं।
Gohana district : सफीदों उपमंडल के 22 व जुलाना के सात गांव चिह्नित
गोहाना को नया जिला बनाने पर जुलाना उपमंडल के सात गांव इसमें शामिल किए जा सकते हैं। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। इनमें ढिगाना, नंदगढ़, लजवाना खुर्द, लजवाना कलां, सिरसा खेड़ी, फतेहगढ़ व मेरहड़ा गांव शामिल हैं। हालांकि इन गांवों के लोग गोहाना में शामिल करने पर विरोध कर चुके हैं।

सफीदों उपमंडल के गांव
सफीदों उपमंडल में सफीदों व पिल्लूखेड़ा दो खंड आते हैं। गोहाना की सीमा से सटे गांवों को इसमें शामिल करने की योजना है। हालांकि करीब 17 साल पहले चली इसी प्रकार की प्रक्रिया के दौरान सफीदों में व्यापक स्तर पर विरोध हुआ था। फिलहाल सफीदाें उपमंडल से 22 गांवों को चिह्नित किया गया है।
इनमें अंटा, कारखाना, हाट, हरीगढ़, ऐंचरा खुर्द, सरफाबाद, ऐंचरा कलां, बागड़ू कलां, बागड़ू खुर्द, हाडवा, भागखेड़ा, सिवानामाल, भंभेवा, मालसरी खेड़ा, लुदाना, मोरखी, भड़ताना, गांगोली, कलावती, बुटानी, होशियारपुरा शामिल हैं।
यह हैं संभावित गांव
सफीदों उपमंडल के नौ गांव ऐसे हैं, जिनका गोहाना में जाना या नहीं जाना अभी तय नहीं किया गया है। इनकी संभावना 50 प्रतिशत है। इनमें रामनगर, रोजला, मलार, कुरड़, कारखाना, बहादुरपुर, सिंघपुरा, टिटोखेड़ी व करसिंधु गांव शामिल हैं।

Gohana district jind villages : सफीदों के लोग कर ये रहे मांग
मनोज दीवान बताते हैं कि सफीदों ऐतिहासिक नगरी है। यहां आज भी महाभारतकालीन नागक्षेत्र सरोवर व मंदिर है, जिससे सफीदों क्षेत्र की पौराणिकता का पता चलता है। सफीदों शुरू से ही अलग पहचान वाला क्षेत्र रहा है। यहां 1938 में नगरपालिका बन गई थी। 1952 में सफीदों विधानसभा क्षेत्र बना और 1968 में तहसील। 1975 में यहां न्यायालय की स्थापना हो गई। 1980 में सफीदों उपमंडल बनाया गया।
गोहाना में किया जाए शामिल
हमारे क्षेत्र के लोगों को अधिकतर काम गोहाना से ही होता है। क्षेत्र कई अन्य गांवों के लोगों भी यही मांग है। इसको लेकर अन्य गांवों के सरपंचों से भी चर्चा होती है। इसको लेकर जल्द ही पंचायत की ओर से भी प्रस्ताव पास किया जाएगा।
—रीना देवी, सरपंच नया सिवानामाल।
कमेटी करेगी फैसला
नए जिले बनाने को लेकर पहले भी कमेटी बनी थी। इसके आधार पर प्रशासनिक काम होता है। दोबारा कमेटी बनी है। यह कमेटी उपायुक्तों से सुझाव मांगेगी। संभावित क्षेत्र को चिह्नित कर गांवों को निर्धारित किया जाता है। अभी इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। यह लंबी प्रक्रिया है।
राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद।