Haryana Group D कर्मचारियों के प्रमोशन की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल, कॉमन कैडर में होगी नियुक्ति

Sonia kundu
2 Min Read

Haryana Group D: हिसार: ग्रुप डी संघर्ष विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी से मुलाकात की और Haryana Group D कर्मचारियों के प्रमोशन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस बैठक में यूनियन के राज्य सहसचिव अमन भारतीय, हिसार और फतेहाबाद जिला यूनियन के प्रतिनिधि तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रमोशन की प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रमोशन कॉमन कैडर के अधीन ही होगा।

 

haryana-group-d-sangarsh-samiti-meet-cabinet-minister
haryana-group-d-sangarsh-samiti-meet-cabinet-minister

ग्रुप C कॉमन कैडर में होगी नियुक्ति

पदोन्नति के बाद क्लर्क पदों को भी कॉमन कैडर में शामिल किया जाएगा। हाल ही में ग्रुप सी का कॉमन कैडर बनाने पर चर्चा हो रही थी, लेकिन अब इसे लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। प्रस्ताव के अनुसार, क्लर्क के खाली पदों का 50% सीधी भर्ती से और शेष 50% ग्रुप डी कर्मचारियों की प्रमोशन से भरा जाएगा।

यूनियन का संघर्ष जारी

यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा और वे सरकार से पुनः मुलाकात करेंगे। यूनियन ने सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपील की है।

 

haryana-group-d sangarsh samiti meet cabinet minister
haryana-group-d sangarsh samiti meet cabinet minister

 

जल्द बनेगी पॉलिसी

सरकार जल्द ही इस संबंध में अध्यादेश जारी कर सकती है। 2019 में Group D के करीब 18,200 कर्मचारियों को एक साथ नियुक्त किया गया था, जो अब 5 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं और पदोन्नति की मांग कर रहे हैं।

 

कैसे होगी पदोन्नति?

सरकार ने तय किया है कि इन कर्मचारियों के लिए एक ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। यह टेस्ट Hartron द्वारा लिया जाएगा। जो कर्मचारी इस टेस्ट में न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें क्लर्क पद (Group D To Clerk Promotion) पर पदोन्नत किया जाएगा।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण