Crsu vc : जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी डा. रणपाल सिंह ने दिया इस्तीफा

Sonia kundu
1 Min Read

जींद की चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (crsu vc) के वीसी डा. रणपाल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे के बाद वीसी का पद खाली हो गया है।

डा. रणपाल सिंह का कार्यकाल जून 2025 में समाप्त होना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। डा. रणपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

10 जून 2022 को डा. रणपाल सिंह ने जींद में विश्वविद्यालय के वीसी का पदभार संभाला था। डा. रणपाल इससे पहले डीएवी कॉलेज यमुनानगर के प्राचार्य भी रह चुके हैं। डा. रणपाल से पहले प्रो. आरबी सोलंकी विश्वविद्यालय के वीसी थे, जिनका कार्यकाल 22 जनवरी 2022 को समाप्त हो गया था।

 

कई माह तक बीच में केयूके के वीसी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 2014 में अस्तित्व में आया था। सूत्रों की मानें तो दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम रहते उन्हें वीसी लगवाया था। डा. रणपाल को दुष्यंत समर्थक की माना जा रहा था।

Web Stories

Share This Article
हरियाणा में घूमने की 8 खास जगहें सपना चौधरी ने यूट्यूब पर फिर से ट्रेंड किया ‘हुस्न हरियाणा का’, देखें सपना चौधरी का धमाकेदार परफॉर्मेंस कान में क्या चीज डालने से पूरा मैल बाहर निकल आएगा अपने आप? ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, साफ हो जाएगा कान आंतें साफ रखने के लिए खूब खाएं ये 5 सब्जियां क्या सिंगर मासूम शर्मा खटखटाएंगे हाई कोर्ट का दरवाजा, क्यों कहा देश छोड़ने पर मजबूर