HTET Update : जींद में 4-5 जुलाई को HTET, 22 परीक्षा केंद्र, 12 हजार 874 अभ्यार्थी

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद। हरियाणा के जींद में चार-पांच जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET Update) के सुव्यवस्थित व नकल रहित संचालन के लिए डीसी ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली।

जिले में इसके लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 हजार 874 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बैठक में एसडीएम सत्यवान मान, जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, राजकीय कालेज के प्राचार्य सत्यवान मलिक, बोर्ड अधीक्षक शिशपाल व सहायक अजय कुमार मौजूद रहे।

डीसी डा. वैशाली शर्मा ने बताया कि चार जुलाई को सांयकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी। इसमें 4270 अभ्यर्थी व पांच जुलाई को प्रातकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा में 6813 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा में 1791 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा।

HTET Update : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होगा कंट्रोल रूम

नकल व अन्य अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए प्रभावशाली उड़नदस्तों की नियुक्ति की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बोर्ड की ओर से एक-एक अधिकारी, जिला प्रशासन की ओर से भी एक-एक सक्षम अधिकारी व पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। परीक्षाओं को निर्बाध रूप से सम्पन्न करवाने के लिए बोर्ड द्वारा जारी हिदायतों का हर हालत में अनुपालन होगा।

HTET Update : अंगूठी, चेन, बालियां ले जाने की नहीं अनुमति

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी व सिंदूर लगाने की छूट होगी। अन्य किसी प्रकार के आभूषण जैसे अंगूठी, चैन, बालियां ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी। सिख अभ्यर्थियों की धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना अति आवश्यक है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी