किसानों की आवाज बुलंद करेंगी सिक्किम श्योकंद, हरियाणा में मिली किसान यूनियन की कमान

Sonia kundu
2 Min Read

भारतीय किसान यूनियन (मांगे राम मलिक) ने किसान नेत्री सिक्किम श्योकंद को हरियाणा प्रदेश के प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद सिक्किम श्योकंद ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर मलिक, राज्य सचिव राजीव मलिक और हरियाणा कोर कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। सिक्किम श्योकंद ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन की नींव 1979 में हिसार के उमरा गांव से मांगे राम मलिक ने रखी थी।

1984 में महेंद्र सिंह टिकैत ने इसी यूनियन को सदस्य बनाया था। उसके बाद महेंद्र सिंह टिकैत ने अलग यूनियन बना ली थी। सिक्किम ने कहा कि मांगे राम मलिक ने किसानों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से इस संगठन की नींव रखी थी। आज वह उसी संगठन से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उनके लिए प्रदेश प्रधान का पद केवल एक पद नहीं, बल्कि किसानों के हितों की रक्षा करने का संकल्प है।

Sikkim Shyokand Bharatiya Kisan Union Mange Ram Malik faction
Sikkim Shyokand Bharatiya Kisan Union Mange Ram Malik faction

उन्होंने कहा कि वह जीवनभर संगठन के सिद्धांतों और विचारधारा पर चलते हुए किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेंगी। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनकी आवाज को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Sikkim Shyokand Bharatiya Kisan Union Mange Ram Malik faction
Sikkim Shyokand Bharatiya Kisan Union Mange Ram Malik faction

सिक्किम श्योकंद ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगी। उन्होंने जय किसान और इंकलाब जिंदाबाद का नारा देते हुए किसानों की एकजुटता का संदेश दिया।

 

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी