Jind news : 25 को परिवहन मंत्री आवास का होगा घेराव : संदीप रंगा

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद : हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान जगदीप लाठर और कार्यकारी महासचिव संदीप रंगा ने (Jind news) जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पड़ी मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के कारण अब कर्मचारी वर्ग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गया है। इसी कड़ी में सांझा मोर्चा द्वारा 25 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से रोडवेज कर्मचारी भाग लेंगे।

संदीप रंगा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज प्रदेश की जनता को दिन-रात परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि स्वयं रोडवेज कर्मचारियों को अपने अधिकारों और जायज मांगों के लिए बार-बार संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा लगातार आश्वासन दिए गए, लेकिन आज तक किसी भी मांग का स्थाई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग में चालक, परिचालक, निरीक्षक, तकनीकी कर्मचारियों व लिपिक वर्ग के हजारों पद खाली पड़े हैं, जिससे वर्तमान कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है।

इसके बावजूद स्थायी भर्ती करने के बजाय निजीकरण व किलोमीटर स्कीम को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे कर्मचारी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। संदीप रंगा ने कहा कि वर्ष 2008 से लंबित वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। कर्मचारियों को योग्यतानुसार पदोन्नति दी जाए व वर्ष 2018 में भर्ती ग्रुप-डी कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करके रिक्त तकनीकी पदों पर पदोन्नति का अवसर दिया जाए। चालकों को हैवी चालक ग्रेड व लिपिक वर्ग की वेतन विसंगतियों का समाधान भी तुरंत किया जाना चाहिए।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी