Jind news : जींद में बिजली ने तोड़ा रिकॉर्ड, धान के खेत सूखे, अब बिजली चोरों पर बड़ा एक्शन

Sonia kundu
5 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद : जिले (Jind news) में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री रहा। आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। लेकिन उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। वर्षा नहीं होने से खेतों में धान की फसल सूख रही है। जिसके चलते दोबारा रोपाई करने से किसानों का खर्च भी बढ़ रहा है। सामान्य से ज्यादा तापमान, गर्मी व उमस और वर्षा नहीं होने से बिजली की खपत बढ़ी हुई है और बार- बार कट लग रहे हैं।

तीन दिन पहले जींद यूनिट में बिजली खपत 137 लाख यूनिट रही। रात को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आधे- आधे घंटे के तीन कट लगे। वहीं इसके अलावा फाल्ट आने की वजह से अघोषित कट लगते रहे। लोग बिजली निगम के शिकायत केंद्र, जेई, एसडीओ को फोन करते रहे। डिफेंस कालोनी, कृष्णा कालोनी अर्बन एस्टेट, ए ब्लाक, सेक्टर नौ में रात को कट लगते रहे। प्रतिदिन बिजली फाल्ट से संबंधित 300 से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वर्षा नहीं हुई है।

सामान्य से अधिक तापमान है, जिसके कारण इस बार बिजली खपत रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। पिछले सीजन की बात करें, तो करीब 127 लाख यूनिट बिजली खपत एक दिन में अधिकतम रही थी। जबकि इस बार शुक्रवार को बिजली खपत 145 लाख यूनिट के पार पहुंच गई थी। ओवरलोड व ज्यादा गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरण गर्म हो रहे हैं। जिसकी वजह से कट लगाने पड़ रहे हैं। वहीं बिजली चोरी भी बढ़ गई है और लाइन लास 30 प्रतिशत चल रहा है। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम की तरफ से अगले सप्ताह से विशेष अभियान भी शुरू किया जाएगा।

Jind news : लोग बिजली चोरी कर एसी चला रहे

पहले शहरों में ही घरों में एसी होते थे। गांवों में कुछ ही घरों में एसी थे। पिछले कुछ साल से गांवों में एसी का चलन बढ़ा है। एक-एक घर में दो से तीन एसी चल रहे हैं। रात को लोग बिजली लाइन पर सीधे कुंडी सिस्टम से एसी चला रहे हैं। जिसके कारण लोड बढ़ रहा है।

जुलाई में अब तक जिले में सामान्य से कम वर्षा हुई है। पिछले एक सप्ताह से मानसून की सक्रियता घटने से वर्षा नहीं हुई और तापमान बढ़ गया। वहीं पश्चिमी हवा चल रही है। जिसकी वजह से किसानों को ट्यूबवेल चलाकर धान के खेत में सिंचाई करनी पड़ रही है। जिससे ट्यूबवेल कनेक्शन पर बिजली खपत भी ज्यादा हो रही है। सिंचाई के अभाव में धान के खेत में दरार खुली हुई हैं।

Jind news : पिछले नौ दिन में बिजली खपत

  • 10 जुलाई : 102.60 लाख यूनिट
  • 11 जुलाई : 114.70 लाख यूनिट
  • 12 जुलाई : 127.22 लाख यूनिट
  • 13 जुलाई : 130.63 लाख यूनिट
  • 14 जुलाई : 124.35 लाख यूनिट
  • 15 जुलाई : 134.64 लाख यूनिट
  • 16 जुलाई : 142.56 लाख यूनिट
  • 17 जुलाई : 145.29 लाख यूनिट
  • 18 जुलाई : 137 लाख यूनिट

फाल्ट आने पर लोग लाइनमैन, जेई, एसडीओ, एक्सईएन व एसई को फोन लगाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट ठीक करने के दौरान कर्मचारियों के पास बार- बार फोन आते हैं, जिससे उनका काम प्रभावित होता है। इसलिए लोग टोल फ्री नंबर व दिए गए शिकायत केंद्र के नंबर पर ही काल करें

  • टोल फ्री नंबर : 1912
  • 18001804334
  • वाट्सएप नंबर : 8813999708
  • जींद सर्कल के स्थानीय नंबर : 8816888984, 8816888985, 01681-248004

गर्मी के कारण बिजली खपत बढ़ी, उपकरण गर्म हो रहे

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसई विनोद पूनिया ने कहा कि ज्यादा गर्मी की वजह से बिजली खपत बढ़ी हुई है। बिजली उपकरण गर्म हो रहे हैं, जिसके चलते कट लगाने पड़ रहे हैं। कट लगने के बाद दोबारा बिजली सप्लाई आती है, तो लोड बढ़ने से फाल्ट आते हैं। लाइन लास 30 प्रतिशत है। बिजली चोरी रोकने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी