Haryana Roadways : जींद रोहतक रोड पर गतौली फ्लाईओवर के नीचे से होकर जाएंगी बसें

Sonia kundu
3 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क जींद (Haryana Roadways) : जींद से रोहतक जाने वाली रोडवेज बसें अब गतौली गांव में फ्लाईओवर के ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से होकर गुजरेंगी। जींद डिपो के जीएम ने आदेश जारी करते हुए सभी चालक-परिचालकों को बसों को फ्लाईओवर के नीचे से ले जाने को कहा है।

दरअसल यात्रियों ने शिकायत की थी कि रोडवेज बसें फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर जाती हैं और यात्री नीचे इंतजार करते रह जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार रोडवेज बस चालक गतौली गांव के फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले और फ्लाईओवर क्रॉस करने के बाद स्टॉपेज पर बसें भी नहीं रोकते। जीएम ने शिकायत पर अमल करते हुए रोहतक, दिल्ली व गुरुग्राम रूट पर जाने वाली बसों को गतौली फ्लाई ओवर के नीचे से होकर जाने के आदेश दिए हैं।

Haryana Roadways : बार-बार आ रही थी शिकायतें

जींद रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने पत्र जारी कर निर्देश में कहा कि कार्यालय में बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि जींद से रोहतक, दिल्ली व गुरुग्राम मार्ग पर संचालन करने वाले चालक-परिचालक गांव गतौली के फ्लाईओवर के ऊपर से अपनी बसों का संचालन कर रहे हैं। इस कारण विभाग को आर्थिक हानि हो रही है व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।

Haryana Roadways Buses will pass under the Gatauli flyover Jind-Rohtak road
Haryana Roadways Buses will pass under the Gatauli flyover Jind-Rohtak road

इसलिए जींद आगार के रोहतक, दिल्ली व गुरुग्राम मार्ग पर संचालन करने वाले सभी चालक व परिचालकों को आदेश दिए जाते हैं कि वह कार्य निर्वहन के दौरान अपनी बसों को गांव गतौली में फ्लाईओवर के नीचे ले जाकर निर्धारित बस ठहराव पर बसों को रोककर यात्रियों को प्रेम-पूर्वक उतारना व चढ़ाना सुनिश्चित करें। भविष्य में किसी भी कर्मचारी के खिलाफ इस बारे कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Haryana Roadways : जींद से रोहतक की तरफ 20 से ज्यादा बसों का संचालन

जींद से रोहतक रूट पर हरियाणा रोडवेज की 20 से अधिक बसों का संचालन होता है। आमतौर पर रोहतक लोकल रूट की बसें तो गतौली गांव में फ्लाईओवर के नीचे से बस जाती है। वहीं गुरुग्राम व दिल्ली जैसे लंबे रूट की बस कई बार फ्लाईओवर के ऊपर से निकल जाती हैं। इस कारण यात्री बस के इंतजार में खड़े रहते हैं।

जीएम राहुल जैन ने कहा कि जींद से रोहतक रूट पर चलने वाली बसों को गतौली फ्लाईओवर के नीचे से चलने के आदेश दिए गए हैं। अगर कोई कर्मचारी आदेशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी