Jind khel Nurseries list 2024 : जींद जिले को मिली 82 खेल नर्सरी, किस स्कूल में कौन सी नर्सरी देखें डिटेल

देखें सभी खेल नर्सरियों की पूरी लिस्ट

Sonia kundu
By Sonia kundu
khel Nurseries 2024: Jind got 82 khel nurseries, see details of which nursery in which school.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जींद : खिलाड़ियों की नई पौध को तैयार करने के लिए जिले को 82 खेल नर्सरी (Jind khel Nurseries list 2024) अलाट हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा कबड्डी, कुश्ती और एथलेटिक्स की खेल नर्सरी हैं। इनमें बच्चे खेल के तमाम गुर सीखेंगे। मार्च माह में इन खेल नर्सरियों को भंग कर दिया गया था। पिछले वर्ष जिले में कम ही खेल नर्सरियां थी लेकिन इस बार 82 खेल नर्सरियां मिलने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 

खेल विभाग द्वारा 10 से 15 साल तक की आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 1500 रुपये व 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए दो हजार रुपये डाइट राशि के तौर पर दी जाती है। एक खेल नर्सरी (khel Nurseries) में 25 खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। वहीं 10 अतिरिक्ति खिलाड़ियों को वेटिंग लिस्ट में रखा जाएगा।

 

जिले के अलाट हुई 82 खेल नर्सरियों में से आर्चरी की तीन, एथलेटिक्स की 11, बास्केटबाल की चार, बाक्सिंग की पांच, फेंसिंग की चार, फुटबाल की चार, हैंडबाल की आठ, हाकी की चार, कबड्‌डी की 14, नेटबाल की एक, रोइंग की दो, शूटिंग की एक, स्विमिंग की चार, टेबल टेनिस की एक, ताईक्वांडो की एक, वालीबाल की दो, कुश्ती की दो व वुशु की दो नर्सरियां शामिल हैं।

 

सबसे ज्यादा कबड्डी और कुश्ती की खेल नर्सरी (Khel nurseries) खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

इन स्कूलों में चलेगी इस खेल की नर्सरी (sports nurseries in jind) 

स्कूल का नाम -खेल का नाम -लड़के या लड़कियों की नर्सरी
1. एफएस कान्वेंट स्कूल-आर्चरी-लड़के व लड़कियां
2. एकलव्य स्टेडियम जींद-आर्चरी-लड़के व लड़कियां
3. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़-जीतगढ़-आर्चरी-लड़के व लड़कियां

4. रायल स्पोर्ट्स एकेडमी जींद-एथलेटिक्स-लड़के
5. रायल स्पोर्ट्स एकेडमी जींद-एथलेटिक्स-लड़कियां
6. सीबीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल निडानी-एथलेटिक्स-लड़के
7. दालमवाला पब्लिक स्कूल-एथलेटिक्स-लड़के व लड़कियां
8. राजीव गांधी खेल स्टेडियम ईगराह-एथलेटिक्स-लड़के व लड़कियां
9. राजीव गांधी खेल स्टेडियम अलेवा-एथलेटिक्स-लड़के
10. राजीव गांधी खेल परिसर करसिंधु-एथलेटिक्स-लड़के व लड़कियां

 

khel Nurseries 2024: Jind got 82 khel nurseries, see details of which nursery in which school.
khel Nurseries 2024: Jind got 82 khel nurseries, see details of which nursery in which school.

11. शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना-एथलेटिक्स-लड़के व लड़कियां
12. महराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुआना-एथलेटिक्स-लड़के व लड़कियां
13. सनराइज पब्लिक स्कूल-एथलेटिक्स-लड़के व लड़कियां
14. वीपीओ बड़ौदी-एथलेटिक्स-लड़के व लड़कियां

 

15. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद-बास्केटबाल-लड़कियां
16. जय भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल आसन-बास्केटबाल-लड़के
17. हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद-बास्केटबाल-लड़कियां
18. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सफाखेड़ी-बास्केटबाल-लड़कियां

 

19. केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना-बाक्सिंग-लड़के व लड़कियां
20. राजकीय हाई स्कूल पांडू पिंडारा-बाक्सिंग-लड़के व लड़कियां
21. न्यू बीएस मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुरा-बाक्सिंग-लड़के व लड़कियां
22. इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना-बाक्सिंग-लड़के
23. कालवन स्पोर्ट्स स्टेडियम-बाक्सिंग-लड़के व लड़कियां

 

24. इंडस पब्लिक स्कूल जींद-फेंसिंग-लड़के
25. इंडस पब्लिक स्कूल जींद-फेंसिंग-लड़के व लड़कियां
26. डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद-फेंसिंग-लड़के व लड़कियां
27. डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल जींद-फेंसिंग-लड़के व लड़कियां

28. राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखां-फुटबाल-लड़के
29. आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद-फुटबाल-लड़के
30. हर्ष इंटरनेशनल स्कूल-फुटबाल-लड़के व लड़कियां
31. राजकीय हाई स्कूल डूमरखां-फुटबाल-लड़के

 

32. सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल दनौदा-हैंडबाल-लड़कियां
33. सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल दनौदा-हैंडबाल-लड़के व लड़कियां
34. ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूरमखां-हैंडबाल-लड़कियां
35. ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूरमखां-हैंडबाल-लड़के
36. गोपाल विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल-हैंडबाल-लड़के व लड़कियां
37. स्पीड खेल एकेडमी-हैंडबाल-लड़के
38. एमएलएन पब्लिक स्कूल-हैंडबाल-लड़कियां
39. राजकीय कन्या हाई स्कूल बीबीपुर-हैंडबाल-लड़के

 

40. राजीव गांधी खेल परिसर हमीरगढ़-हाकी-लड़कियां
41. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरवाना-हाकी-लड़के
42. जीजीजी एसएसएसएस डूमरखां-हाकी-लड़कियां
43. गुरु अमरदास हाई स्कूल पीपलथा-हाकी-लड़के

 

44. गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल-कबड्‌डी-लड़के
45. राजकीय गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम ईगराह-कबड्‌डी-लड़के
46. महारानी लक्ष्मी बाई कन्या खेल एकेडमी-कबड्‌डी-लड़कियां
47. नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागडू कलां-कबड्‌डी-लड़कियां
48. महा सिंह मैमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराह खुर्द-कबड्‌डी-लड़कियां

49. जय बाबा जीतगढ़ कबड्‌डी युवा क्लब-कबड्‌डी-लड़कियां
50. भारत सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल-कबड्‌डी-लड़के
51. शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी बहादुरगढ़-कबड्‌डी-लड़के व लड़कियां
52. बारूमल कबड्‌डी एकेडमी-कबड्‌डी-लड़के
53. जय हिंद पब्लिक स्कूल बराह कलां सुंदरपुर-कबड्‌डी-लड़कियां

 

54. एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना-कबड्‌डी-लड़के
55. ओक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल खेड़ी तलौडा-कबड्‌डी-लड़के व लड़कियां
56. मोहित अखाड़ा दालमवाला-कबड्‌डी-लड़के व लड़कियां
57. बाबा प्रेमनाथ खेल एकेडमी उचाना-कबड्‌डी-लड़के

58. राजीव गांधी स्टेडियम नंदगढ़-नेटबाल-लड़के व लड़कियां
59. छोटूराम स्पोर्ट्स क्लब-रोइंग-लड़के व लड़कियां
60. विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल-रोइंग-लड़कियां
61. इंडस ग्लोबल एकेडमी किनाना-शूटिंग-लड़के

 

62. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामराय-स्विमिंग-लड़के
63. राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामराय-स्विमिंग-लड़कियां
64. दिल्ली पब्लिक स्कूल जींद-स्विमिंग-लड़के
65. जीडी गोयिंका पब्लिक स्कूल जींद-स्विमिंग-लड़कियां
66. वेदांता इंटरनेशनल स्कूल-टेबल टेनिस-लड़के व लड़कियां

 

67. जींद ताईक्वांडो एसोसिएशन/स्पोर्ट्स फाइटर क्लब नरवाना-ताईक्वांडो-लड़के व लड़कियां
68. तक्षशीला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भंभेवा-वालीबाल-लड़के
69. ग्राम पंचायत गुरुकुल खेड़ा-वालीबाल-लड़के
70. रेलवे बालाजी कुश्ती अखाड़ा सोसाइटी-कुश्ती-लड़के व लड़कियां

 

khel Nurseries 2024: Jind got 82 khel nurseries, see details of which nursery in which school.
जीन्द के नन्दगढ़ गाँव खेल नर्सरी में प्रैक्टिस करते बच्चे jind khel nurseries

 

71. जसमेर अखाड़ा–कुश्ती-लड़के व लड़कियां
72. श्रीपरशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांगोली-कुश्ती-लड़कियां
73. राजीव गांधी खेल स्टेडियम ईगराह-कुश्ती-लड़के व लड़कियां
74. ग्राम पंचायत निडाना-कुश्ती-लड़के
75. बाबा फुलपुरी स्पोर्ट्स क्लब पोली-कुश्ती-लड़के
76. सीबीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल निडानी-कुश्ती-लड़के
77. हनुमान कुश्ती अखाड़ा-कुश्ती-लड़के
78. माहीर खेल शिक्षा समिति-कुश्ती-लड़के
79. माता चन्ना देवी आर्या कन्या गुरुकुल पिल्लूखेड़ा-कुश्ती-लड़कियां

 

80. आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसनुपर-कुश्ती-लड़के व लड़कियां
81. जीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली-वुशु-लड़के व लड़कियां
82. शहीद राममेहर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भौंगरा-वुशु-लड़के व लड़कियां

 

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

जिले को 82 खेल नर्सरी मिली हैं। इसमें खिलाड़ी विभिन्न खेलों की बारिकियां सीख कर अपने खेल में सुधार कर सकेंगे और उम्मीद है कि वह आगे चलकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
रामपाल हुड्‌डा, जिला खेल अधिकारी जींद।

 

ये खबर भी पढ़ें 

Free scooty yojna : सरकार दे रही फ्री में स्कूटी, जानें क्या है योजना, कैसे करें Labor फ्री स्कूटी योजना के लिए अप्लाई

Share This Article