Haryana weather : हरियाणा के 11 जिलों में शनिवार की रात और रविवार सुबह बहुत घनी धुंध छाई। इनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी करीब 10 से 50 मीटर रही।
रेवाड़ी में धुंध की वजह से तिलक ब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटा देरी से पहुंची। उधर, मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर भी चल रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद 5 और 6 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिले खासकर उत्तरी हरियाणा में मौसम में बदलाव दिखेगा।
![Haryana weather: Dense fog blankets 11 districts of Haryana, rain alert today and tomorrow](https://newskunj.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250105-WA0005-scaled.jpg)
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
Haryana weather ; पानीपत-करनाल के दिन सबसे ठंडे
24 घंटे के मौसम के आंकड़ों को देखें तो दिन के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ने के बाद करनाल और पानीपत जिले सबसे ठंडे रिकॉर्ड किए गए। करनाल का तापमान 3.1 डिग्री की गिरावट के साथ 11.5 डिग्री रहा। वहीं पानीपत में दिन के तापमान में 12.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। सबसे अधिक गर्म दिन सिरसा के रहे, यहां का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी
बारिश होती है तो किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। पिछले दिनों बारिश और ओलावृष्टि के कारण 949 गांवों के 13 हजार किसानों की सरसों, चना, गेहूं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा था। किसानों ने दावा किया है कि खराब मौसम के कारण 64 हजार हेक्टेयर से अधिक की खड़ी फसल खराब हो चुकी है।