Kisan Tractor march : जींद में 26 जनवरी पर किसान निकालेंगे ट्रैक्टर यात्रा, फहराया जाएगा 105 फीट ऊंचा तिरंगा

Sonia kundu
2 Min Read

Kisan Tractor march : जींद के गुलकनी गांव में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन व नौगामा खाप की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि 26 जनवरी को नौगामा के 21 गांवों समेत जिले भर में किसानों द्वारा ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी।

सैकड़ों ट्रैक्टर इस यात्रा में शामिल होंगे। हर ट्रैक्टर पर भाकियू का झंडा व तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। 26 जनवरी को ही गुलकनी के शहीदी स्मारक पर 105 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर ने की। इसमें नौगामा के 21 गांवों के लोगों ने भाग लिया। प्रधान सुरेश बहबलपुर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को देश भर में किसान ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे।

Kisan Tractor march: Farmers will take out tractor march on January 26 in Jind, 105 feet high tricolor will be hoisted.
Kisan Tractor march: Farmers will take out tractor march on January 26 in Jind, 105 feet high tricolor will be hoisted.

एमएसपी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रशासन द्वारा जहां स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा तो वहीं किसानों द्वारा शहीद स्मारक गुलकनी पर तिरंगा फहराया जाएगा।

किसानों की मांग है कि एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, बिजली बिल रद्द किए जाएं। सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया है। इस कारण किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में किसानों ने 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया है।

इस दौरान धर्मपाल घिमाणा, महावीर बैरागी, राममेहर, जयबीर, बिंद्र नंबरदार, चंद्र जागलान, धनराज, रामफल जागलान, सुधीर साहू मौजूद रहे। भाकियू प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने कहा कि मांगों को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाला आमरण अनशन पर बैठे हुए है।

14 फरवरी को केंद्र के साथ होने वाली बैठक में सरकार को किसानों की मांग पूरी की जानी चाहिए, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।