Lump in uterus : बच्चेदानी में गांठ हो सकती है खतरनाक, जानें इसके 5 प्रमुख लक्षण और सावधानियां

Anita Khatkar
4 Min Read

Lump in uterus: बच्चेदानी में गांठ होना एक गंभीर समस्या हो सकती है, जिससे महिला को हैवी ब्लीडिंग, पीरियड क्रैंप्स, और अन्य परेशानियां हो सकती हैं। इस समस्या को नज़रअंदाज़ न करें, समय रहते डॉक्टर से सलाह लें।

बच्चेदानी में गांठ (Lump in uterus) होना महिलाओं के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन सकती है। इस स्थिति में महिला को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या ज्यादातर 25 से 45 साल की महिलाओं में देखी जाती है। समय रहते सही जानकारी और इलाज से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि बच्चेदानी में गांठ होने से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं और इससे बचने के लिए किन सावधानियों की जरूरत है।

1. हैवी ब्लीडिंग होना

बच्चेदानी में गांठ होने पर सबसे पहला असर महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है। इस स्थिति में महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है, जो सामान्य पीरियड्स से काफी अलग होती है। अगर आपके पीरियड्स में अचानक से ज्यादा ब्लीडिंग होने लगे तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही, ब्लीडिंग के दौरान कमर और पेट(Lump in uterusi) में तीव्र दर्द भी हो सकता है।

2. लंबे समय तक ब्लीडिंग होना

सामान्य तौर पर पीरियड्स 3 से 7 दिनों तक चलते हैं, लेकिन बच्चेदानी में गांठ (Lump in uterus) होने पर यह समय सीमा बढ़ जाती है। कई महिलाओं में यह समस्या 10 से 15 दिनों तक भी बनी रहती है। इससे शरीर में कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इस तरह की असामान्य ब्लीडिंग को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है।

3. शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द

बच्चेदानी में गांठ होने से शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द का अनुभव हो सकता है। कई मामलों में ब्लीडिंग भी हो सकती है। अगर ऐसी कोई समस्या महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इस तरह की समस्याओं की अनदेखी भविष्य में गंभीर हो सकती है।

4. कमजोरी और थकान महसूस होना

हैवी ब्लीडिंग और लगातार दर्द के कारण विमेंस को शारीरिक रूप से कमजोर महसूस हो सकता है। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहने पर शरीर में Low-Energy और कमजोरी का अनुभव भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ Healthy Diet और आराम भी जरूरी है।

5. इंफर्टिलिटी का खतरा

Lump in uterus , इससे गर्भधारण करने में कठिनाई हो सकती है। बच्चेदानी में गांठ महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।
इसलिए अगर आपको इस समस्या के कोई भी लक्षण दिखें, तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

 

बच्चेदानी में गांठ होना एक गंभीर समस्या है, जिसका समय पर इलाज (Lump in uterus )जरूरी है। अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी महसूस हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श लें।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण