हरियाणा में मानसून का जादू कायम, आज इन जिलों में बरसात होने के आसार, जानें यहां पूरी जानकारी

Parvesh Malik
3 Min Read

Haryana Monsoon 2025 :  हरियाणा में मानसून का अंदाज झमाझम बरसात से कायम है, जिसके तहत हरियाणा में मौसम सुहाना बना हुआ है। पाठकों को बता दें कि हरियाणा में आज 3 जिलों में तेज बरसात होने की आशंका है। इन जिलों में फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। वहीं कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है।

कल यानी रविवार को भी बरसात की आशंका कम है, मगर सोमवार यानी 11 अगस्त से मौसम फिर से करवट लेगा। जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में बरसात देखने को मिल सकती है। पाठकों बता दें कि इस मानसून सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा बरसात यमुनानगर में हुई है, यहां आंकड़ा सवा 600 एमएम तक पहुंच गया है।

Monsoon magic continues in Haryana, rain is expected in these districts today, know full details here
Monsoon magic continues in Haryana, rain is expected in these districts today, know full details here

अगले 3 दिनों का मौसमी मिजाज जानें

10 अगस्त: आईएमडी के मुताबिक रविवार को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है।

11 अगस्त : सोमवार को राज्य के 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बरसात की आशंका है, जिस कारण इन जिलों में बरसात का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद में 0 से 25 प्रतिशत बरसात का अनुमान है। इसके अतिरिक्त हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है।

12 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बरसात की आशंका है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण