roti on direct flame : रोटी को सीधे आंच पर सेंकने से कैंसर का खतरा? जानिए डॉक्टरों की राय और बचाव के उपाय

Anita Khatkar
4 Min Read

roti on direct flame : रोटी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है, खासकर उत्तर भारत में जहां इसे लगभग हर दिन खाया जाता है। रोटियों को तवे पर सेंकने के बजाय कई लोग सीधे आंच पर सेंकते हैं, लेकिन क्या यह तरीका सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? शोध और डॉक्टरों की राय के अनुसार, सीधे आंच पर रोटी सेंकने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण और इससे बचने के तरीके।

roti on direct flame : क्या कहता है शोध?

2018 में जर्नल ऑफ फूड साइंस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, रोटी या किसी भी खाद्य पदार्थ को सीधे उच्च तापमान पर पकाने से कैंसर के खतरे में वृद्धि हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि roti को direct flame पर पकाने से पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) और एक्रिलामाइड जैसे खतरनाक कैंसर पैदा करने तत्व उत्पन्न हो सकते हैं। यह सिर्फ रोटी ही नहीं, बल्कि मांस जैसे अन्य खाद्य पदार्थों के लिए भी खतरनाक है।

इस अध्ययन में बताया गया कि High Temperature पर खाना पकाने से हेट्रोसाइक्लिक एमाइन (HCA) और PAH जैसे हानिकारक तत्व उत्पन्न होने के कारण Cancer होने की संभावना बढ़ जाती है।

roti on direct flame : कैंसर के खतरे को कैसे कम करें?

1.रोटी को जलने से बचाएं

रोटी को सीधे आंच पर सेंकते समय ध्यान रखें कि वह जले नहीं। आंच को धीमा रखें और रोटी को बार-बार पलटें ताकि वह अधिक न जले। अगर रोटी का कोई हिस्सा जल जाता है, तो उसे खाने से पहले हटा दें। जली हुई रोटी में Carcinogenic Substances होने की संभावना अधिक होती है।

2.सीमित मात्रा में सेवन करें

अगर आपको सीधे आंच पर पकी हुई रोटी पसंद है, तो इसे कम मात्रा(roti on direct flame) में खाने की कोशिश करें। डॉक्टरों का सुझाव है कि आहार में संतुलित खाद्य पदार्थ शामिल करें, ताकि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें और कैंसर का खतरा कम हो।

3.पैन (तवा) पर रोटी सेंकें

डॉक्टरों का सुझाव है कि रोटी को सीधे आंच पर सेंकने की बजाय पैन या तवे पर पकाएं। पैन High Temperature को अवशोषित कर लेता है, जिससे रोटी कम (roti on direct flame)तापमान पर पकती है और Carcinogenic Substances का निर्माण कम होता है।

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें

यदि आप नियमित रूप से रोटियां खाते हैं, तो अपने आहार में Antioxidant से भरपूर फल और सब्जियों को शामिल करें। ये फ्री रेडिकल्स को कम करके कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।

 

सीधे आंच पर रोटी सेंकना (roti on direct flame) एक सामान्य प्रैक्टिस हो सकती है, लेकिन यह सेहत के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। डॉक्टरों और शोधकर्ताओं की सलाह के अनुसार, रोटी को जलने से बचाना और तवे पर पकाना बेहतर विकल्प हो सकता है। साथ ही, संतुलित आहार और एंटीऑक्सीडेंट का सेवन भी कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

डिस्कलेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है। बेहतर होगा कि आप इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण