हरियाणा में 16 जिलों को लेकर झमाझम बरसात का अलर्ट जारी, जानें यहां आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Parvesh Malik
3 Min Read
Monsoon Update 2025 : हरियाणा में मौसम का मिजाज बरसात के कारण सुहाना बना हुआ है। लोगों को ठंडे मौसम की वजह से उमस भरी गर्मी के कारण राहत मिली हुई है। पाठकों को बता दें कि, प्रदेश के 16 जिलों में आज मौसम विभाग ने बरसात की चेतावनी जारी की है। ये जिलें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।
प्रदेश में अब तक बरसात कितनी हुई है?
पाठकों को बता दें कि, मानसून के अभी तक के सीजन की बात करें तो राज्य में अभी तक 19 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है, बरहाल् 7 जिले ऐसे भी हैं, जहां सामान्य से कम बरसात रिकार्ड की गई है। वहीं यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह में औसत से 70 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई है। वहीं कल यानी 7 अगस्त को हरियाणा में सबसे ज्यादा तापमान मेवात जिले में देखने को मिला, जहां 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
This day is going to bring an increase in comforts and luxuries for you, know what your stars say?
This day is going to bring an increase in comforts and luxuries for you, know what your stars say?
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आज हरियाणा का मौसम मिजाज इस प्रकार हैः पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक,  झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और भिवानी में बरसात की आशंका नहीं है।
कल का यानि 8 अगस्त को मौसम का मिजाज : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में मध्यम बरसात की आशंका है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में हल्की बरसात की संभावना बने रहेंगे।  सिरसा में बरसात की आशंका नहीं है।
9 अगस्त को मौसम का मिजाज : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में मध्यम बरसात की आशंका है। जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और सिरसा में हल्की बरसात की संभावना बने रहेंगे।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण