Weight Lose : फोर्ब्स मैग्जीन के एक सर्वे में सामने आया कि 34% लोग नए साल में वजन कम करने का संकल्प लेते हैं, लेकिन इनमें से 80% इसे पूरा नहीं कर पाते। शोध के अनुसार, वजन घटाने में रुकावट बनने वाले 5 मुख्य कारण हैं। इन्हें सुधारने से वजन कम करना आसान हो सकता है। देखिए Weight Lose के 5 प्रमुख कारण और समाधान
1. जल्दबाजी में वजन घटाना
समस्या: कीटो और फैड डाइट तेजी से वजन कम करते हैं, लेकिन इससे शरीर के टिशू कमजोर हो जाते हैं और वजन दोबारा बढ़ने की आशंका रहती है।
समाधान: महीने में 2-3 किलो वजन घटाने का लक्ष्य रखें। इससे वजन स्थायी रूप से घटेगा और आप मोटिवेटेड रहेंगे।
2. डाइट में अचानक बदलाव करना
समस्या: अचानक से मीठा या तला-भुना खाना बंद करने से क्रेविंग बढ़ जाती है। इससे दोबारा अधिक मात्रा में वही फूड खाने की संभावना बढ़ती है।
समाधान: धीरे-धीरे डाइट बदलें। पसंदीदा फूड का सेहतमंद विकल्प चुनें।
3. नींद की कमी और तनाव
समस्या: पर्याप्त नींद न लेने से घ्रेलिन हार्मोन बढ़ता है, जिससे भूख बढ़ती है। तनाव भी अनहेल्दी फूड की क्रेविंग को बढ़ाता है।
समाधान: 7-9 घंटे की नींद लें। डीप ब्रीदिंग, योग और ध्यान तनाव कम करने में मददगार हैं।
4. जेनेटिक कारण
समस्या: माता-पिता के मोटापे के कारण कुछ जीन वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
समाधान: जेनेटिक स्क्रीनिंग कराएं। अगर हार्मोनल असंतुलन मोटापे का कारण है, तो डॉक्टर से परामर्श लें।
5. केवल व्यायाम पर निर्भर रहना
समस्या: वजन घटाने के लिए सिर्फ व्यायाम पर्याप्त नहीं है। 60-75% कैलोरी आराम के दौरान बर्न होती है।
समाधान:
नट्स, डेयरी प्रोडक्ट, अंडे और दालें भोजन में शामिल करें। दिन में 2-3 लीटर पानी पिएं। सही डाइट और नियमित व्यायाम का संतुलन बनाएं।

महत्वपूर्ण आंकड़े:
34% लोग हर साल वजन घटाने का संकल्प लेते हैं।
80% लोग इसे पूरा करने में विफल रहते हैं।
7.5% युवा देश में मोटापे का शिकार हैं।
वजन घटाने का प्रयास धीरे-धीरे और व्यवस्थित तरीके से करें। डाइट और व्यायाम में संतुलन बनाएं और अपने शरीर की जरूरतों को समझें।