Women 2100 Scheme Big Update: हरियाणा में महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे 2100 रुपये, PM मोदी करेंगे शुभारंभ! भाजपा अध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट

Anita Khatkar
2 Min Read

Women 2100 Scheme Big Update: नारनौल: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश की सभी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सरकार के गठन के एक महीने बाद भी इस योजना के लिए कोई आधिकारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के भाषणों में भी इस योजना का जिक्र नहीं किया गया था। अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने इस मुद्दे पर एक बड़ा अपडेट दिया है।

Women 2100 Scheme Big Update:ये बताया भाजपा अध्यक्ष ने

भजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने हाल ही में महेन्द्रगढ़ जिले के नारनौल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में 2100 रुपये जल्द ही डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाया जाएगा, जिसके लिए समय मांगा गया है। हालांकि, अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय से समय नहीं मिल पाया है, लेकिन बड़ोली का मानना है कि अगले महीने तक समय मिल जाएगा और योजना की शुरुआत हो सकेगी।

Women 2100 Scheme Big Update:इसके अलावा, मोहन लाल बड़ोली ने हरियाणा में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा राज्य में 20629 बूथों पर 50 हजार प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। प्रत्येक बूथ पर 250 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि पार्टी की जड़ें हर स्तर पर मजबूत हो सकें।

महिलाओं को 2100 रुपये देने की योजना पर भाजपा के भीतर भी चर्चा तेज हो गई है। इस योजना को लेकर हरियाणा की लाखों महिलाओं को इंतजार है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण