Delhi NCR Kal Ka Mausam: अक्टूबर का महीना समाप्त होने को है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। इस हफ्ते के आखिरी दिनों में दिन के समय धूप खिली रहेगी और रातें अपेक्षाकृत गर्म बनी रहेंगी मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के बाद से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना ह, और लोग जल्द ही गर्म कपड़े पहनने की आवश्यकता महसूस करेंगे। 15 नवंबर के बाद ठंड और भी कड़ाके की हो सकती है।
Delhi NCR Kal Ka Mausam: अगले छह दिनों का तापमान रहेगा सामान्य
दिल्ली-एनसीआर में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा सकेगी। बुधवार को धौला कुआं का तापमान 34 डिग्री, गुरुग्राम का 33 डिग्री, गाजियाबाद का 32 डिग्री, नरेला और नोएडा का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
Delhi NCR Kal Ka Mausam: वायु गुणवत्ता पर असर और प्रदूषण का स्तर
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गति कम होने के कारण वायु गुणवत्ता में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ, जिससे लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 300 के करीब था, जो प्रदूषण के गंभीर स्तर को दर्शाता है।

Rain alert in india: दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
इसी दौरान, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है।