Earthquake Haryana: हरियाणा में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, निवासियों में हलचल

Anita Khatkar
2 Min Read

Earthquake Haryana: आज सुबह 7:50 बजे हरियाणा के रोहतक और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मापी गई, जो एक हल्का भूकंप माना जाता है। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किलोमीटर की गहराई पर था। झटकों के कारण स्थानीय निवासियों में हलचल मच गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

इस भूकंप के झटके सिर्फ रोहतक तक सीमित नहीं रहे, बल्कि आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटकों के कारण लोगों ने घरों के पंखे हिलते और हलचल महसूस की।

Earthquake Haryana: हरियाणा में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, निवासियों में हलचल
Earthquake Haryana: हरियाणा में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, निवासियों में हलचल

रोहतक भूकंपीय जोन 3 और 4 में आता है जो इसे मध्यम खतरे वाला क्षेत्र बनाता है। यहां भूकंप की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 2 अक्टूबर 2023 को भी रोहतक में 2.6 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। सितंबर 2023 में भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता क्रमशः 2.6 और 2.7 थी।

रोहतक और उसके आसपास के इलाके, विशेषकर दिल्ली की ओर का क्षेत्र जोन 4 में है जबकि हिसार की ओर का क्षेत्र जोन 3 में आता है। भारत में भूकंप के खतरे को चार जोन में बांटा गया है, जिसमें जोन 5 सबसे अधिक जोखिम वाला क्षेत्र है।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।