Mahakumbh Sonipat: सोनीपत में 2 दिसंबर को आयोजित होगा देश के प्रसिद्ध संतों का महाकुंभ, स्वामी दयानंद सरस्वती ने किया समारोह की जानकारी का खुलासा

Anita Khatkar
2 Min Read

Mahakumbh Sonipat: सोनीपत: मुरथल श्री राम कृष्ण साधना केंद्र के पीठाधीश्वर स्वामी दयानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 2 दिसंबर को सोनीपत में एक ऐतिहासिक संत सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध संत एकत्रित होंगे। इस समारोह को संत सम्मान समारोह नाम दिया गया है और इसका आयोजन प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और शशिकांत चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शशिकांत कौशिक द्वारा किया जा रहा है।

स्वामी दयानंद सरस्वती ने बताया कि इस समारोह में सोनीपत में पहली बार धर्म सम्राट गुरुदेव ज्ञानदास महाराज (हनुमानगढ़ी, अयोध्या), आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज (हरिद्वार), गुरु शरणानंद महाराज (वृंदावन), आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज (हरिद्वार), गोविंद देव गिरी महाराज, कालिदास महाराज (सांपला), स्वामी ज्ञानानंद महाराज (कुरुक्षेत्र), महंत बाबा बालकनाथ (रोहतक), संपूर्णानंद ब्रह्मचारी महाराज (पंचकूला), महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज (रोहतक), स्वामी धर्मदेव महाराज (पटौदी) और स्वामी कमल पुरी महाराज (रोहतक) सहित अन्य नामी संत शामिल होंगे।

समारोह का उद्देश्य और महत्व

स्वामी दयानंद सरस्वती ने इस महाकुंभ के आयोजन को समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने और संतों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर उपस्थित संत समाज द्वारा धार्मिक एवं समाजसेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में संतों के प्रवचन, सत्संग और भव्य धार्मिक आयोजन होंगे, जो समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

Mahakumbh Sonipat: सोनीपत में 2 दिसंबर को आयोजित होगा देश के प्रसिद्ध संतों का महाकुंभ, स्वामी दयानंद सरस्वती ने किया समारोह की जानकारी का खुलासा
Mahakumbh Sonipat: सोनीपत में 2 दिसंबर को आयोजित होगा देश के प्रसिद्ध संतों का महाकुंभ, स्वामी दयानंद सरस्वती ने किया समारोह की जानकारी का खुलासा

शशिकांत कौशिक के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एकता और समाज में सद्भाव बढ़ाना है, जो कि इस समय की आवश्यकता है। समारोह का आयोजन 2 दिसंबर को सोनीपत में होगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी