Train schedule changes December 2024: नई दिल्ली: अगर आप आने वाले दिनों में यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। रेलवे ने 2 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। इनमें ग्वालियर, बरौनी, अजमेर, सियालदह, कामाख्या, अलीपुरद्वार, नई दिल्ली, डिब्रूगढ़, पाटलीपुत्र, लखनऊ, गोरखपुर, टनकपुर और अन्य रूट की प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
3 महीने के लिए अस्थायी रूप से बंद की गई सभी ट्रेनों की पूरी सूची (2 दिसंबर 2024 – 27 फरवरी 2025)
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और मरम्मत कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। आप यह सुनिश्चित करें कि आपकी यात्रा की योजना इनमें से किसी ट्रेन पर निर्भर न हो।
रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची
1. गाड़ी सं. 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल
रद्द अवधि: 2 दिसंबर 2024 – 27 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक सोमवार, गुरुवार
2. गाड़ी सं. 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल
रद्द अवधि: 3 दिसंबर 2024 – 28 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार
3. गाड़ी सं. 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 3 दिसंबर 2024 – 9 जनवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
4. गाड़ी सं. 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 4 दिसंबर 2024 – 10 जनवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार
5. गाड़ी सं. 12505 कामाख्या-आनंद विहार (टी) नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 1 दिसंबर 2024 – 8 जनवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक रविवार, बुधवार
6. गाड़ी सं. 12506 आनंद विहार (टी)-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 3 दिसंबर 2024 – 10 जनवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार
7. गाड़ी सं. 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 4 दिसंबर 2024 – 8 जनवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक बुधवार, शनिवार
8. गाड़ी सं. 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 6 दिसंबर 2024 – 10 जनवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार
9. गाड़ी सं. 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 3 दिसंबर 2024 – 25 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक मंगलवार
10. गाड़ी सं. 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 4 दिसंबर 2024 – 26 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक बुधवार
11. गाड़ी सं. 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 7 दिसंबर 2024 – 22 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक शनिवार
12. गाड़ी सं. 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 10 दिसंबर 2024 – 25 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक मंगलवार
13. गाड़ी सं. 12529 पाटलीपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 2 दिसंबर 2024 – 26 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार
14. गाड़ी सं. 12530 लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 2 दिसंबर 2024 – 26 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार
15. गाड़ी सं. 15079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 1 दिसंबर 2024 – 28 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
16. गाड़ी सं. 15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 1 दिसंबर 2024 – 28 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
17. गाड़ी सं. 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 4 दिसंबर 2024 – 26 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक बुधवार
18. गाड़ी सं. 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 5 दिसंबर 2024 – 27 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक गुरुवार
19. गाड़ी सं. 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 3 दिसंबर 2024 – 25 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक मंगलवार, शनिवार
20. गाड़ी सं. 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 4 दिसंबर 2024 – 26 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक बुधवार, रविवार
21. गाड़ी सं. 22405 भागलपुर-आनंद विहार (टी) गरीब रथ एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 5 दिसंबर 2024 – 9 जनवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक गुरुवार
22. गाड़ी सं. 22406 आनंद विहार (टी)-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 4 दिसंबर 2024 – 8 जनवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक बुधवार
23. गाड़ी सं. 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 1 दिसंबर 2024 – 23 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक रविवार
24. गाड़ी सं. 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस
रद्द अवधि: 3 दिसंबर 2024 – 25 फरवरी 2025
रद्द दिन: प्रत्येक मंगलवार
यात्रा से पहले इन बातों का ध्यान रखें
1. यात्रा की तारीख और समय: अपने ट्रेन की स्थिति IRCTC ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर जांचें।
2. वैकल्पिक ट्रेनें: रद्दीकरण के कारण अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ सकती है, पहले से बुकिंग सुनिश्चित करें।
3. यात्रा योजना में बदलाव: अगर आपकी ट्रेन रद्द है, तो अपनी यात्रा का वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करें।
रेलवे हेल्पलाइन: किसी भी मदद के लिए आप 139 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
अगर आपकी ट्रेन भी इस लिस्ट में है तो समय रहते अपने यात्रा कार्यक्रम को बदल लें या विकल्प ढूंढ लें।