Railway news : श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन 20 दिनों तक रद, देखें लिस्ट

Sonia kundu
2 Min Read

Railway cancellation news : जींद। जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर 15 जनवरी से मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इससे दिल्ली-बठिंडा मार्ग पर चलने वाली 19803-04 श्रीमाता वैष्णो देवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

 

इसके कारण माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि जींद से माता वैष्णो देवी जाने वाली एकमात्र यह ट्रेन है। यह कार्य दो चरणों में होगा और छह मार्च तक चलेगा। यह कार्य 15 जनवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 21 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगा।

इसके कारण 19803 कोटा श्रीवैष्णो देवी कटरा 18, 25 जनवरी, एक, आठ, 15 और 22 फरवरी तथा इसके अलावा एक मार्च को रद्द रहेंगी। वहीं 19803 कोटा एक्सप्रेस 19, 26 जनवरी, दो, नौ, 16, 23 फरवरी और दो मार्च को रद्द रखा जाएगा। 19804 कोटा एक्सप्रेस माता वैष्णो देवी से चलकर 10 बजकर 42 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची और फिर तीन मिनट अंतराल के बाद रोहतक की तरफ से रवाना हो जाती है।

Railway news Shrimata Vaishno Devi Express many trains cancelled, see list
Railway news Shrimata Vaishno Devi Express many trains cancelled, see list

वहीं ट्रेन नंबर 22941 उदमपुर एक्सप्रेस 20 जनवरी, 27 जनवरी, तीन फरवरी, दस फरवरी, 17 फरवरी, 24 फरवरी व तीन मार्च को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 22942 22 जनवरी, 29 जनवरी, पांच फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी व तीन मार्च कर रद्द रहेगी। वहीं 16 जनवरी तक शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलोकिंग का कार्य चल रहा है।

12481-82 श्रीगंगानगर-दिल्ली सुपरफास्ट को पांच से 16 जनवरी तक दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। ये ट्रेन रोहतक स्टेशन से ही वापस लौटेंगी।

वर्जन………..
जम्मू स्टेशन पुनर्विकास से होने वाली प्रभावित ट्रेनों को लेकर उनके पास कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। जैसे ही कोई नोटिफिकेशन आएगा। उसके बाद अवगत करवा दिया जाएगा। फिलहाल शकूरबस्ती स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते कई ट्रेन रद्द चल रही हैं।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी