Haryana New Railway Line : हरियाणा राज्य में एक नई रेलवे लाइन बनने जा रही है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक पर भी देखने को मिलेगा। यह रेलवे लाइन न केवल ट्रैफिक के दबाव को कम करेगी, बल्कि इसके आसपास के इलाकों की तस्वीर भी बदल जाएगी। इस नई योजना के तहत हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी और जमीनों के दामों में भी वृद्धि होने की संभावना है।
Haryana orbital rail corridor yojana : हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर: क्या है योजना?
हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HRIDC) द्वारा पलवल-मानेसर-सोनीपत के बीच हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य मानेसर स्थित औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना और दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक को कम करना है। इस कॉरिडोर का सेक्शन ए धुलावट से बादशाहपुर तक फैला होगा, जो लगभग 29.5 किलोमीटर लंबी विद्युतीकृत दोहरी ट्रैक रेलवे लाइन होगी। यह रेलवे लाइन नूंह और गुरुग्राम जिलों से होकर गुजरेगी।

कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Haryana orbital rail corridor station list 2024: इस रेल कॉरिडोर के तहत निम्नलिखित स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा:
स्टेशन का नाम | जिला |
तुर्कपुर | साेनीपत |
खरखौदा | साेनीपत |
जसौर खेड़ी | साेनीपत |
मांडौठी | सोनीपत |
बादली | झज्जर |
देवरखाना | झज्जर |
बाढ़सा | झज्जर |
न्यू पातली | गुरुग्राम |
पचगांव | गुरुग्राम |
आईएमटी मानेसर | गुरुग्राम |
चंदला डूंगरवास | गुरुग्राम |
धुलावट | गुरुग्राम |
साेहना | गुरुग्राम |
सिलानी | नूंह |
न्यू पलवल | पलवल |
मारुति सुजुकी प्लांट को कैसे मिलेगा फायदा?
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC )का सबसे बड़ा फायदा मारुति सुजुकी के मानेसर स्थित प्लांट को होगा। यह कॉरिडोर प्लांट से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित होगा, जिससे गाड़ियों की लोडिंग और शिपिंग में आसानी होगी। वर्तमान में प्लांट से लगभग 5 किलोमीटर दूर तक कारों को लोड किया जाता है, लेकिन अब यह दूरी बहुत कम हो जाएगी।

ट्रैफिक से राहत के अलावा प्रदूषण में होगी कमी :
रेल कॉरिडोर की निकटता से ट्रक और अन्य वाहनों की आवाजाही में कमी आएगी, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और साथ ही डीजल की बचत भी होगी। प्रदूषण में कमी आने से क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर पर्यावरण मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह कॉरिडोर पृथला और तावडू में समर्पित माल गलियारे (Dedicated Freight Corridor) को भी जोड़ेगा, जिससे मालगाड़ियों के माध्यम से 5 करोड़ टन माल का प्रतिदिन परिवहन संभव हो सकेगा।
रेलवे लाइन के पूरा होने से क्या- क्या होगा?
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर ( HORC )के पूरा होने से दिल्ली-एनसीआर के लोग भी राहत की सांस लेंगे। इसके साथ ही, यह रेल लाइन औद्योगिक क्षेत्रों में विकास को गति देगी और आसपास की जमीनों की कीमतों में वृद्धि करेगी। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।