Rohit Sharma Baby Boy: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार बने पिता, बेटे का जन्म

Anita Khatkar
2 Min Read

Rohit Sharma Baby Boy: टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर की रात बेटे को जन्म दिया। हालांकि, अब तक रोहित या रितिका की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Rohit Sharma Baby Boy:रोहित ने बच्चे के जन्म के लिए लिया था ब्रेक

रोहित शर्मा अपने बच्चे के जन्म के लिए टीम इंडिया से ब्रेक पर थे। इसी वजह से वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए थे। अब माना जा रहा है कि बेटे के जन्म के बाद रोहित 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में हिस्सा लेने ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।

Rohit Sharma Baby Boy:2015 में रितिका से की थी शादी

रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की थी। उनकी बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। समायरा अब 5 साल की हो चुकी हैं और अब उन्हें भाई का साथ भी मिल गया है।

Rohit Sharma Baby Boy:ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया 32 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई है। सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद 6 दिसंबर से एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट होगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 3 जनवरी 2025 से सिडनी में खेला जाएगा।

Rohit Sharma Baby Boy: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार बने पिता, बेटे का जन्म
Rohit Sharma Baby Boy: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार बने पिता, बेटे का जन्म

WTC फाइनल में जगह बनाने का मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज में 4 मैच जीतने की जरूरत है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी टीम के लिए अहम होगी।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।