भिवानी चिड़ियाघर में शेरा और सिंघम शेरनी मां गीता के साथ 1 साल बाद दहाड़ते नजर आएंगे, लोग ऐसे कर पाएंगे दीदार Shera Singham Roar In Bhiwani Zoo

Anita Khatkar
3 Min Read

Shera Singham Roar In Bhiwani Zoo : भिवानी: वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भिवानी चिड़ियाघर में एक साल, एक माह और 24 दिन के लंबे इंतजार के बाद शेरनी गीता अपने दो बच्चों शेरा और सिंघम के साथ मुख्य बाड़े में नजर आएगी। वन्यजीवों और पक्षियों को देखने आने वाले पर्यटक अब इन तीनों की अटखेलियां और दहाड़ को नजदीक से देख सकेंगे।

Mini Zoo Bhiwani : शेरा और सिंघम का सफर

पिछले साल 2 अक्टूबर को भिवानी चिड़ियाघर की मादा शेरनी गीता ने दो नर शावकों को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही शावकों का पालन-पोषण चिड़ियाघर के अधिकारियों, कर्मचारियों और विशेषज्ञों की निगरानी में छोटे बाड़े में किया गया। शावकों को सुरक्षित माहौल में बड़ा करने के लिए इन्हें मुख्य बाड़े से अलग रखा गया था।

आज खुला मुख्य बाड़ा

चिड़ियाघर प्रशासन ने मुख्य वन्य प्राणी वॉर्डन विनीत गर्ग से अनुमति लेकर शेरनी गीता और उसके शावकों को मुख्य बाड़े में छोड़ने का फैसला किया। वॉर्डन ने आदेश जारी किए कि 26 नवंबर से शेरनी गीता अपने दोनों बच्चों के साथ मुख्य बाड़े में लाई जाएगी। अब पर्यटक इन्हें एक साथ देख पाएंगे।

चिड़ियाघर में बढ़ी रौनक

शेरा और सिंघम के मुख्य बाड़े में आने से चिड़ियाघर (Ch. Surender Singh Menorial Zoo) में एक नई रौनक देखने को मिलेगी। इन शावकों की दहाड़ और मां गीता के साथ उनका खेल पर्यटकों के लिए एक अनूठा अनुभव होगा।

विशेषज्ञों की निगरानी में हुआ पालन-पोषण

शेरा और सिंघम का पालन-पोषण पूरी तरह से सर्जन और वन्यजीव विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ। उनकी सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम किए।

भिवानी चिड़ियाघर में शेरा और सिंघम शेरनी मां गीता के साथ 1 साल बाद दहाड़ते नजर आएंगे, लोग ऐसे कर पाएंगे दीदार Shera Singham Roar In Bhiwani Zoo
भिवानी चिड़ियाघर में शेरा और सिंघम शेरनी मां गीता के साथ 1 साल बाद दहाड़ते नजर आएंगे, लोग ऐसे कर पाएंगे दीदार Shera Singham Roar In Bhiwani Zoo

वन्यजीव प्रेमियों के लिए सुनहरा मौका

चिड़ियाघर में मां और बच्चों को साथ देखने का यह मौका वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद खास होगा। गीता, शेरा और सिंघम का मुख्य बाड़े में आना निश्चित रूप से चिड़ियाघर की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा।

अब शेरनी गीता और उसके दोनों बच्चे पर्यटकों को दहाड़ते और खेलते हुए नजर आएंगे, जो भिवानी चिड़ियाघर का सबसे बड़ा आकर्षण बनने वाला है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण