Snake Dance Facts: सांप सच में बीन की धुन पर नाचते हैं या है ये सिर्फ भ्रम? जानिए नाग-नागिन के खेल का राज

Anita Khatkar
4 Min Read

Snake Dance Facts: सांपों की दुनिया सदियों से रहस्यमय रही है और इसमें कई मिथक जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड की फिल्मों और लोककथाओं ने भी इन धारणाओं को और मजबूत किया है। सपेरों का खेल, जिसे अक्सर Sanke Charming कहा जाता है, लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है, लेकिन क्या सांप सच में बीन की धुन पर नाचते हैं, या यह सिर्फ एक भ्रम है? आइए, जानते हैं इसके पीछे की सच्चाई।

Snake Dance Facts: क्या सांप बीन की धुन पर सच में नाचते हैं?

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म नगीना में श्रीदेवी का नागिन रूप में बीन की धुन पर थिरकने का दृश्य आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इस दृश्य ने लोगों में यह धारणा बनाई कि सांप बीन की धुन सुनकर नाचते हैं। पर क्या यह सच है?

वास्तविकता में, सांप बीन की धुन पर नहीं नाचते क्योंकि उनके कान नहीं होते। सांप हवा में होने वाली ध्वनि नहीं सुन सकते। उनके जबड़े से जुड़ी एक छोटी-सी हड्डी होती है, जिससे वे जमीन पर होने वाले कंपन को महसूस कर लेते हैं। यानी वे ध्वनि को नहीं, बल्कि धरातल पर होने वाले हलचल को महसूस करते हैं।

 

Snake Dance Facts: बीन की धुन पर कैसे हिलते हैं सांप?

जब सपेरा बीन बजाता है, तो वह इसे एक खास तरीके से हिलाता है। बीन पर लगे छोटे कांच के टुकड़ों से एक हल्की चमक पैदा होती है, जो सांप को आकर्षित और परेशान करती है। सांप इसे खतरे की तरह महसूस करते हैं और बचने की कोशिश में कुंडली मारकर हिलने लगते हैं। यह हरकतें बीन की धुन के साथ तालमेल बैठाती हुई लगती हैं, जिससे ऐसा भ्रम होता है कि सांप नाच रहे हैं।

Snake Dance Facts: नाग-नागिन के खेल का रहस्य

Snake Dance Facts: सांप सच में बीन की धुन पर नाचते हैं या है ये सिर्फ भ्रम? जानिए नाग-नागिन के खेल का राज
Snake Dance Facts: सांप सच में बीन की धुन पर नाचते हैं या है ये सिर्फ भ्रम? जानिए नाग-नागिन के खेल का राज

सांप बीन की धुन पर नहीं, बल्कि सपेरे की हरकतों और चमकदार रोशनी पर प्रतिक्रिया देते हैं। यह उनके सुरक्षा की कोशिश होती है, न कि कोई नृत्य। असल में, सांप बीन को खतरे के रूप में देखते हैं और इससे बचने के प्रयास में अपने शरीर को हिलाते हैं।

Snake Dance Facts: सांप और चंदन के पेड़: क्या है खास रिश्ता?

चंदन के पेड़ सांपों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। चंदन की ठंडी सतह और इसके आसपास की शांत वातावरण सांपों को एक सुरक्षित जगह प्रदान करती है। सांपों को ठंडी और अंधेरी जगहें पसंद होती हैं, जो उन्हें चंदन के पेड़ के तने और जड़ों के पास मिल जाती हैं। इसके कारण कई बार सांप इन पेड़ों के आसपास देखे जाते हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि सांप चंदन के पेड़ों से खास तौर पर जुड़ाव रखते हैं।

Snake Places Facts: क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

 

विशेषज्ञ मानते हैं कि सांप उन जगहों पर रहते हैं जहां उन्हें भोजन, पानी और सुरक्षा मिल सके। हालांकि चंदन के पेड़ की ठंडक और इसकी सतह उन्हें कुछ हद तक आराम देती है, पर यह मिथक कि सांप विशेष रूप से चंदन के पेड़ों से जुड़े होते हैं, पूरी तरह से सच नहीं है।

सांपों का बीन की धुन पर नाचना सिर्फ एक भ्रम है, जिसे लोककथाओं और बॉलीवुड फिल्मों ने बढ़ावा दिया है। असल में, सांप बीन की धुन नहीं सुनते, बल्कि खतरे को महसूस कर प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे में, सांपों से जुड़े इन मिथकों को समझने और सही जानकारी प्राप्त करने की जरूरत है।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण