Ways to Clean Puja Utensils: इंस्टाग्राम हैक से बिना हाथ लगाए चमकाएं पूजा के काले बर्तन,जानें जादुई घरेलू उपाय

Anita Khatkar
3 Min Read

Ways to Clean Puja Utensils: हमारे घरों के मंदिरों में पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों का विशेष महत्व होता है। लेकिन समय के साथ ये बर्तन काले पड़ने लगते हैं और अपनी चमक खो देते हैं। ऐसे में उन्हें साफ करना एक मुश्किल काम लगता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा जादुई तरीका वायरल हो रहा है, जिससे आप बिना किसी मेहनत के, बर्तनों की पुरानी चमक वापस ला सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर एक जादुई पानी बनाने का तरीका साझा किया है, जिससे पूजा के बर्तनों को नए जैसा चमकाया जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि इसके लिए किसी पीतांबरी पाउडर या खास महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ती।

Ways to Clean Puja Utensils: जादुई पानी बनाने का तरीका

इस जादुई पानी को बनाने के लिए आपको चाहिए:

आधा कप सिरका

चार-पांच चम्मच नमक

आधा या पूरे नींबू का रस

सबसे पहले सिरके में नमक मिलाकर तब तक घोलें, जब तक नमक पूरी तरह से घुल न जाए। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब, अपने गंदे और काले हो चुके तांबे, पीतल या कांसे के बर्तन इस सॉल्यूशन में डालें। कुछ देर बाद, जब आप इन्हें बाहर निकालेंगे, तो बर्तन बिना किसी रगड़ाई के ही चमकते हुए नजर आएंगे।

Ways to Clean Copper And Brass Puja Utensils: तांबे और पीतल के बर्तन साफ करने के अन्य तरीके

यदि आप बर्तन साफ करने के और भी आसान तरीके ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ घरेलू उपाय हैं जो आपके काम आ सकते हैं:

Ways to Clean Puja Utensils: इंस्टाग्राम हैक से बिना हाथ लगाए चमकाएं पूजा के काले बर्तन,जानें जादुई घरेलू उपाय
Ways to Clean Puja Utensils: इंस्टाग्राम हैक से बिना हाथ लगाए चमकाएं पूजा के काले बर्तन,जानें जादुई घरेलू उपाय

नींबू और नमक का इस्तेमाल: बर्तनों को चमकाने के लिए आप नींबू के छिलके पर नमक और बेकिंग सोडा डालकर बर्तन पर रगड़ सकते हैं। इससे बर्तन तुरंत चमकने लगते हैं।

इमली का पेस्ट: इमली को पानी में भिगोकर पल्प बना लें और इस पेस्ट को बर्तनों पर 5-7 मिनट तक लगाएं। इसके बाद स्क्रब से साफ करें। इससे भी पुराने बर्तन एकदम नए जैसे दिखने लगेंगे।

इन घरेलू तरीकों से अब आप अपने पूजा के बर्तनों को बिना ज्यादा मेहनत के चमका सकते हैं और वह भी घर में उपलब्ध सामग्री से।

Web Stories

Share This Article
49999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर120 KM रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, लाइसेंस फ्री और टैक्स फ्री पेट्रोल का झंझट खत्म, अब बिना पेट्रोल चलेगी Hero HF Deluxe Flex Fuel सबसे सस्ती बाइक हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, 3 साल बाद महंगी हुई बिजली… जानें नए रेट शरीर में कैंसर का पहला लक्षण क्या होता है ? महिलाओं में थायराइड बढ़ने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण