Smart Crops Protection Tips: आवारा पशुओं से खेत और फसल को सुरक्षित रखने के आसान देसी तरीके

Anita Khatkar
4 Min Read

Smart Crops Protection Tips: हरियाणा,बिहार,मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे कई राज्यों में किसान आवारा पशुओं से फसल बचाने की समस्या से जूझ रहे हैं। नीलगाय, जंगली सूअर और अन्य आवारा पशु किसानों की तैयार फसलों को बड़ी आसानी से बर्बाद कर देते हैं, जिससे उनकी मेहनत और लागत दोनों पर भारी नुक्सान का सामना करना पड़ता है। Crops Protection के लिए कई उपाय किए जाते हैं, लेकिन अक्सर किसानों को इससे पूरी तरह राहत नहीं मिल पाती। यहां कुछ देसी और कारगर Smart Crops Protection Tips बताए जा रहे हैं, जिनका उपयोग करके आप अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचा सकते हैं।

Smart Crops Protection Tips: लहसुन और छाछ का घोल करें इस्तेमाल

नीलगाय और अन्य आवारा पशुओं को खेतों से दूर रखने के लिए लहसुन और छाछ का घोल बनाकर खेत की मेढ़ों (डयोल) पर छिड़काव करना एक कारगर उपाय है। लहसुन की तीखी गंध और छाछ का प्रभाव इन जानवरों को खेतों के नजदीक नहीं आने देता, जिससे फसल सुरक्षित रहती है। यह उपाय न केवल आसान है, बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक भी है, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता।

Smart Crops Protection Tips: रंगीन लाइट लगाएं

किसान अपने खेतों के चारों ओर रंगीन झिल्लियां और तेज लाइटें लगाकर भी फसल को बचा सकते हैं। यह रोशनी खेत के चारों ओर दूर तक फैलती है और पशुओं को दूर रखने में मदद करती है। तेज रोशनी और झिल्लियों की चमक से आवारा पशु डर जाते हैं और खेत के आसपास नहीं आते। यह उपाय खासकर रात के समय काफी प्रभावी साबित होता है, जब ये पशु ज्यादा सक्रिय होते हैं।

Smart Crops Protection Tips: पवन चक्की का करें उपयोग

नीलगाय और अन्य जंगली जानवरों से खेतों को सुरक्षित रखने के लिए किसान अपने खेतों में पवन चक्की भी लगा सकते हैं। इस चक्की में एक पंखा होता है, जो हवा चलने पर घूमता है और घंटी की आवाज पैदा करता है। यह आवाज जानवरों को डराने के लिए काफी होती है, जिससे वे खेत के करीब नहीं आते। यह उपाय किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि यह बिना किसी अतिरिक्त खर्च के लंबे समय तक काम करता है।

Smart Crops Protection Tips: गोबर के उपले से करें धुंआ

आवारा पशुओं को खेत से दूर रखने के लिए किसान शाम के समय गोबर के उपले जलाकर उस पर नीम आदि के पत्ते डालकर धुंआ भी कर सकते हैं। इस देसी तरीके से पशु खेतों के आसपास नहीं फटकते। धुंए की गंध और धुंआ आवारा पशुओं को असहज करता है, जिससे वे दूर भाग जाते हैं।

आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए ये देसी और प्रभावी उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इन तरीकों को अपनाकर किसान न केवल अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि लागत और मेहनत को भी बचा सकते हैं।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।