Anti rape device : दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टर ने किया एंटी रेप डिवाइस का आविष्कार, अब बलात्कारियों की खैर नहीं, कैसे करेगा डिवाइस काम, देखें

Sonia kundu
4 Min Read

देश भर में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर समाज को (Anti rape device) झकझोर कर रख दिया है। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के मामले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।

ये घटना अकेली नहीं है, बल्कि हाल के दिनों में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और झारखंड जैसे राज्यों में भी ऐसे कई मामलों ने लोगों की रूह कंपा दी है। इन घटनाओं ने बलात्कार के रूप में अपराध की भयावहता को उजागर किया है।

इसी समस्या से निपटने के लिए दक्षिण अफ्रीका की एक महिला डॉक्टर ने एक क्रांतिकारी आविष्कार किया है। डॉक्टर सोनेट एहलर्स (Dr. Sonette Ehlers) नाम की इस महिला डॉक्टर ने एक ऐसा डिवाइस (Anti rape device) बनाया है जो रेपिस्टों के लिए बुरा सपना साबित हो सकता है।

 

Anti rape device : कौन हैं डॉक्टर सोनेट एहलर्स?

डॉक्टर सोनेट एहलर्स दक्षिण अफ्रीका की एक प्रसिद्ध डॉक्टर हैं, जिन्होंने सालों की रिसर्च के बाद ‘एंटी रेप डिवाइस’ (Anti Rape Device) का आविष्कार किया है। एक इंग्लिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, एहलर्स को यह विचार तब आया जब एक रेप पीड़िता का केस उनके पास आया।

पीड़िता की हालत इतनी गंभीर थी कि वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी और एक बेजान लाश की तरह हो गई थी। इस घटना ने डॉक्टर एहलर्स को इतना झकझोर दिया कि उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस डिवाइस का निर्माण किया।

 

क्या है यह (Anti rape device) और कैसे करता है काम?

इस एंटी रेप डिवाइस को ‘रेप-एक्स’ (Rape-aXe) नाम दिया गया है। यह डिवाइस देखने में एक कंडोम की तरह ही है, लेकिन इसके अंदर नुकीले कांटे नुमा हुक लगे हुए हैं। महिलाएं इसे अपनी सुरक्षा के लिए उपयोग कर सकती हैं। जब कोई पुरुष उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करेगा, तो उसका प्राइवेट पार्ट इस कंडोम में लगे कांटों में फंस जाएगा, जिससे उसे असहनीय दर्द का सामना करना पड़ेगा।

 

डॉक्टर एहलर्स के अनुसार, यह डिवाइस इतनी प्रभावी है कि इसके फंसने के बाद आरोपी न तो पेशाब कर सकता है और न ही चलने-फिरने में सक्षम होगा। यदि वह इसे निकालने की कोशिश करेगा, तो दर्द और बढ़ जाएगा। हालांकि, यह डिवाइस किसी भी स्थायी नुकसान को पहुंचाने के लिए नहीं बनाई गई है, लेकिन कुछ दिनों तक आरोपी को गंभीर दर्द का सामना करना पड़ेगा।

 

महिलाओं के लिए सुरक्षा का एक अनोखा उपाय

यह डिवाइस महिलाओं को बलात्कार जैसी घटनाओं से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। डॉक्टर सोनेट एहलर्स का यह आविष्कार महिलाओं को आत्मरक्षा के नए साधन प्रदान करता है और रेपिस्टों के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी देता है।

ऐसे में यह डिवाइस न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि समाज में इस तरह के अपराधों के खिलाफ एक मजबूत जागरूकता भी फैलाता है।

इस तरह के नवाचारों से हम एक सुरक्षित समाज की ओर कदम बढ़ा सकते हैं, जहां महिलाएं बिना डर के अपने जीवन को जी सकें।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।