Railofy:रेलवे यात्रियों के लिए आई Good News; फूड ऑर्डर से लेकर PNR स्टेटस तक सबकुछ अब WhatsApp पर, जानिए Railofy को कैसे करें इस्तेमाल

Anita Khatkar
3 Min Read

Railofy: भारत में ट्रेन का सफर हर रोज करीब 2-3 करोड़ लोग करते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में कई यात्री रेलवे की पूरी सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते। कई बार यात्री PNR स्टेटस, ट्रेन की स्थिति, फूड ऑर्डर जैसी जरूरी जानकारी के लिए अलग-अलग ऐप्स का सहारा लेते हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान है- Railofy जो आपकी ट्रेन यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ WhatsApp पर ही उपलब्ध कराता है।

Railofy से कैसे प्राप्त करें जानकारी?

Railofy एक WhatsApp सेवा है, जो यात्रियों को ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी एक साधारण मैसेज पर उपलब्ध कराता है। इसके माध्यम से आप PNR स्टेटस, ट्रेन का शेड्यूल, फूड ऑर्डर जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप Railofy का उपयोग कर सकते हैं:

1. WhatsApp खोलें:
अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप ओपन करें और न्यू चैट के विकल्प पर जाएं।

2. Railofy का नंबर जोड़ें:
सर्च बार में 9881193322 नंबर डालें और इस पर चैट शुरू करें।

3. Hi भेजें:
चैट में Hi लिखकर भेजें, जिसके बाद आपको ऑटोमैटिक मैसेज मिलेगा, जिसमें सभी सेवाओं के विकल्प उपलब्ध होंगे।

4. सेवाओं का चयन करें:
Railofy से निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

PNR स्टेटस चेक करें- अपनी सीट की स्थिति जानने के लिए।

फूड ऑर्डर करें- यात्रा के दौरान भोजन की सुविधा।

ट्रेन की लोकेशन देखें- ट्रेन की रियल-टाइम स्थिति जानें।

कंफर्म ट्रैवल गारंटी- यात्रा सुनिश्चित करने के लिए।

वापसी टिकट बुकिंग- यात्रा के अंत में वापसी की टिकट बुकिंग।

ट्रेन का शेड्यूल- ट्रेन के समय की जानकारी।

कोच पोजीशन- अपने कोच की स्थिति की जानकारी।

शिकायत दर्ज करें- यात्रा के दौरान किसी भी समस्या के लिए शिकायत।

Railofy:रेलवे यात्रियों के लिए आई Good News; फूड ऑर्डर से लेकर PNR स्टेटस तक सबकुछ अब WhatsApp पर, जानिए Railofy को कैसे करें इस्तेमाल
Railofy:रेलवे यात्रियों के लिए आई Good News; फूड ऑर्डर से लेकर PNR स्टेटस तक सबकुछ अब WhatsApp पर, जानिए Railofy को कैसे करें इस्तेमाल

Railofy क्यों है फायदेमंद?

Railofy जैसे टूल्स आपके ट्रेन सफर को सुविधाजनक और आसान बनाते हैं। यात्रा से जुड़ी हर जानकारी आपकी उंगलियों पर उपलब्ध होती है, जिससे आपको अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होती। एक ही जगह से सभी सेवाएँ मिलने से आपका सफर आसान और अधिक आनंददायक हो जाता है।

Railofy का उपयोग करके, भारतीय रेलवे यात्री आसानी से सफर की हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने सफर का आनंद बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं।

Web Stories

Share This Article
सुबह-सुबह पीएं दालचीनी की चाय, मिलेंगे ये सारे फायदे लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए, ये 5 चीजें है जरुरी खाली पेट अंडा खाने से क्या होता है ? किशमिश का पानी पीने के 5 फायदे सोने से आधा घंटा पहले चबाएं धनिया की पत्तियां, महिनेभर में मिलेंगे 5 कमाल के फायदे।