Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में तापमान माइनस से नीचे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा समते कई राज्यों में कोल्डवेव और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर असम पर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे अरूणाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
कहां-कहां छाया कोहरा?
IMD के अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान घनी धुंध छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है। मध्य और पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाया रहा।
बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, असम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहा। यूपी के फुरसतगंज, आजमगढ़, अयोध्या, वाराणसी और बहराइच, बिहार के फोर्ब्सगंज, ओडिशा के भुवनेश्वर, पारादीप, पुरी, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, आंध्र प्रदेश के अमरावती में घने कोहरे की विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई।
इन राज्यों में कोल्ड वेव (cold wave) का अलर्ट
पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 25 जनवरी को शीत लहर की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल, पूर्वी यूपी, बिहार, सिक्किम में 26 जनवरी तक, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 जनवरी तक कोल्ड वेव के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।