न्यूज कुंज, हरियाणा। हरियाणा में मौसम एक बार (Weather Haryana) फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21 जून से 23 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, आंधी और हल्की से मध्यम प्री-मानसून बारिश की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 21 से 23 जून के बीच मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस अवधि में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीच-बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी तथा हल्की प्री-मानसून बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना भी बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
हालांकि फिलहाल तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर गर्मी और चिपचिपाहट के कारण लोगों को परेशानी (Haryana News Portal) हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में होने वाली बारिश और तेज हवाओं से उमस में भी कमी आएगी।
Weather Haryana : 27 जून के बाद मानसून पकड़ सकता है रफ्तार
मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 जून तक प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इसके बाद 27 जून के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बन (Haryana Ki Badi Khabar) सकती हैं। पांडू पिंडारा मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि यदि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और अनुकूल हवाओं का प्रभाव बना रहा तो 27 जून के बाद हरियाणा में मानसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
Weather Haryana : मानसून को लेकर अच्छी खबर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस वर्ष मानसून सामान्य रहने की संभावना है। 26-27 जून के आसपास मानसून के हरियाणा में प्रवेश करने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे किसानों को राहत मिलेगी और खरीफ फसलों की बुवाई के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।
हालांकि प्री-मानसून बारिश से जहां एक ओर भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है, वहीं किसानों को भी फायदा होगा। खेतों में नमी बढ़ने से धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतें तथा मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।


