Haryana Ki Badi Khabar : एंटी करप्शन ब्यूरो ने 30 हजार रिश्वत लेते दबोचा तहसील का क्लर्क

Sonia kundu
3 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, सोनीपत। हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की (Haryana Ki Badi Khabar) टीम की धड़ाधड़ कार्रवाई जारी है। मंगलवार को एसीबी (ACB) की टीम ने सोनीपत में तहसील कार्यालय के क्लर्क को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई के बाद पूरे तहसील परिसर और जिला प्रशासनिक कार्यालय में हड़कंप मच गया।

पकड़े गए आरोपी क्लर्क सचेत पर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता सोनीपत निवासी विमल किशोर की शिकायत के आधार पर ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और तहसीलदार कार्यालय के निकट स्थित कमरा नंबर-11 में छापा मारा। यह कमरा सेल्स ब्रांच के कस्टोडियन क्लर्क के कार्यक्षेत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत पकड़ी, तभी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

शिकायतकर्ता विमल किशोर ने बताया कि संपत्ति संबंधी कार्य के लिए आवश्यक क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी करने के बदले क्लर्क ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कई दौर की बातचीत के बाद 30 हजार रुपये देने की बात तय हुई। इसके बाद उन्होंने एसीबी से संपर्क किया, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

Haryana : पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को झेलनी पड़ रही रिकॉर्ड की समस्या

शिकायतकर्ता के अनुसार उनका परिवार भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान पाकिस्तान से आकर सोनीपत में बसाया गया था। उस समय सरकार द्वारा आवंटित संपत्तियों और पुनर्वास से जुड़े दस्तावेज दिए गए थे। अब जब संपत्ति की रजिस्ट्री या अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होती है, तो पुराने रिकॉर्ड और क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने कहा कि कई बार दशकों पुराने रिकॉर्ड खोजने के लिए रोहतक और पंजाब के लुधियाना तक संपर्क करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड मिलने की कोई गारंटी नहीं होती। ऐसे मामलों में आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Haryana : भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि आम नागरिकों को बिना किसी दबाव या रिश्वत के सरकारी सेवाएं मिलनी चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Haryana : जींद में महिला कॉलेज के साइड की गली में चल रही थी वेश्यावृत्ति, 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी