न्यूज कुंज नेटवर्क (ACB Raid Fatehabad) : हरियाणा में रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। जींद एसीबी की टीम ने फतेहाबाद में रेड कर महिला पुलिस ASI को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में बिचौलिए की भी भूमिका बताई जा रही है और उसे भी पकड़ा गया है। एसीबी की टीम आरोपी महिला पुलिस एएसआई से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार रोडवेज में फर्जी यात्रा पास के मामले में राहुल नाम के युवक को पकड़ा गया था और उसे छोड़ने के नाम पर भट्टू थाने में तैनात महिला ASI तलविंद्र कौर 72 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। पुलिस की बिचौलिया महिला कस्तूरी देवी ने कहा था कि अगर 72 हजार रुपए देंगे तो मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा नहीं तो राहुल को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है।
ACB Raid Fatehabad : एएसआई और बिचौलिया महिला को भी पकड़ा
राहुल के परिजनों ने इसकी सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को दे दी, जिसके बाद जाल बिछाया गया और भट्टू पुलिस थाना में शिकायतकर्ता को नोटों पर पाउडर लगाकर भेजा गया। जैसे ही महिला पुलिस एएसआई तलविंद्र ने रिश्वत की राशि ली, तभी उसे रंगे हाथों दबोच लिया गया। हाथ धुलवाए जाने पर हाथों का रंग लाल हो गया। जांच में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाली महिला कस्तूरी का भी नाम सामने आया तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
ACB Raid : फतेहाबाद में दो दिन में दूसरी कार्रवाई
एक दिन पहले ही टोहाना सदर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। फतेहाबाद जिले में दो दिन में यह दूसरी कार्रवाई है। वहीं आज की बात करें तो सोनीपत में भी तहसील कार्यालय के क्लर्क को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है।
Haryana Ki Badi Khabar : एंटी करप्शन ब्यूरो ने 30 हजार रिश्वत लेते दबोचा तहसील का क्लर्क


