Jind crime : जींद में 15 साल की नाबालिग बनी मां, खुद को पति बताने वाले युवक पर यौन शोषण का केस

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद। हरियाणा के जींद (Jind crime) में एक 15 साल की नाबालिग लड़की डिलीवरी करवाने के लिए पहुंची। डॉक्टरों ने जब देखा कि गर्भवती लड़की नाबालिग है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने खुद को लड़की का पति बताने वाले युवक पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है।

पूरा मामला ये है कि बुधवार को मूल रूप से दिल्ली की एक युवती जुलाना सीएचसी में डिलीवरी के लिए पहुंची। उसके साथ आए युवक ने अपना नाम विक्की बताते हुए कहा कि वह इसका पति है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लड़की की आयु से संबंधित कागजात मांगे और इसमें उम्र चेक की गई तो लड़की मात्र 15 साल की मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Jind crime : महिला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच लिए बयान तो हुआ खुलासा

सूचना पाकर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की से पूछताछ की। प्रसव पीड़िता ने विक्की के साथ अपने आपको शादीशुदा बताया, जबकि शादी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित विक्की के माता-पिता की मौत हो चुकी है। आरोपित विक्की लड़की का 2025 से लगातार यौन शोषण करता आ रहा था। इसी बीच वह गर्भवती हो गई।

Jind crime : दिल्ली से अपनी बहन के घर लेकर आया डिलीवरी के लिए

इसकी डिलीवरी करवाने के लिए विक्की दिल्ली से जुलाना में अपनी बहन के पास आया था। महिला थाना पुलिस ने आरोपित विक्की के खिलाफ जीरो एफआइआर दर्ज करके दिल्ली पुलिस के पास भेज दी। महिला थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि दिल्ली से नाबालिग लड़की को डिलीवरी के लिए जुलाना लाया गया था। मामला दिल्ली से संबंधित है, तो अब इस मामले में आगामी जांच दिल्ली पुलिस करेगी।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी