Haryana : जींद में महिला कॉलेज के साइड की गली में चल रही थी वेश्यावृत्ति, 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

Sonia kundu
2 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद । हरियाणा के जींद से बड़ी खबर (Haryana Ki Badi Khabar) सामने आई है। गोहाना रोड पर स्थित राजकीय महिला कालेज के साथ लगती गली में स्थित एक रेस्टोरेंट में वेश्यावृत्ति का भंडा फोड़ हुआ है। पुलिस ने होटल संचालक, 3 महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

सिविल लाइन पुलिस थाना को गुप्ता सूचना मिली थी कि राजकीय महिला कालेज के साथ लगती गली में एक रेस्टोरेंट में बाहर से लड़कियां लाकर वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। इस गली से कालेज की लड़कियां भी गुजरती हैं, जिस कारण उनको काफी परेशानी होती है। पुलिस ने सूचना के आधार पर डीएसपी ऋषभ सोढ़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

Haryana : फ्रजी ग्राहक बना कर भेजा, डील बनी तो मारी रेड

योजना के मुताबिक पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर सादे कपड़ों में रेस्टोरेंट में भेजा। रेट तय होने के साथ इशारा मिलने पर छापामार टीम रेस्टोरेंट के अंदर घुस गई। अंदर बने कमरों में तीन महिलाएं व एक युवक संदिग्ध हालात में पाए गए। छानबीन में सामने आया कि श्याम नगर निवासी संजय यह रेस्टोरेंट चला रहा था।

वह रोहतक रोड निवासी सुनील के साथ मिलकर वेश्यावृति करवाता था। दोनों बाहर से लड़कियां लाकर उनसे होटल में वेश्यावृत्ति करवाते थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने होटल संचालक संजय, उसके साथ सुनील व संदिग्ध हालत में मिले युवक व महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने बताया कि तीन महिला व तीन पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इस प्रकार के अवैध धंधों को किसी भी सूरत में शहर में पनपने नहीं दिया जाएगा।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी