Jind : जींद की खबरें, नीट परीक्षा में बैठे 2754 परीक्षार्थी, 264 गैर हाजिर

Sonia kundu
5 Min Read

न्यूज कुंज, जींद : हरियाणा के जींद (Jind news) शहर में 6 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में 3018 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, इनमें से 2754 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे और 264 अनुपस्थित रहे। गहनता से जांच के बाद परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में एंट्री हुई।

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के साथ आए स्वजन परीक्षा केंद्रों के आसपास बैठकर इंतजार करते नजर आए। परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर व अंदरूनी हालातों, ड्यूटीरत कर्मचारियों पर खुफिया विंग के सदस्य लगातार नजर रखे हुए थे।

सेंटरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों की जांच भी की गई। रहित परीक्षा करवाने के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू रही और परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थापित सभी फोटो स्टेट, कोचिंग सेंटरों को बंद करवा दिया गया।

Jind News from Jind 2754 candidates appeared for the NEET exam 264 were absent
Jind News from Jind 2754 candidates appeared for the NEET exam 264 were absent

Jind news : जिले में बनाए थे 6 परीक्षा केंद्र

जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3018 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। राजकीय कालेज में 600 में से 546 परीक्षार्थी पहुंचे, जबकि 54 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार राजकीय महिला कालेज में 594 में से 31 अनुपस्थित रहे, सीआरएसयू के स्वामी विवेकानंद ब्लाक में 576 में से 52 अनुपस्थित रहे। सीआरएसयू के सीवी रमन ब्लाक में 528 में से 56 अनुपस्थित रहे। राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 312 में से 32 अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 408 में से 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Jind news : तीन चरणों से होकर गुजरे परीक्षार्थी

सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले निजी कंपनी के नुमाइंदों द्वारा परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड व आधार कार्ड जांचे गए। इसके बाद गेट पर तैनात पुलिस कर्मिर्यों ने गहनता से जांच की। इसके बाद परीक्षार्थी की बायोमेट्रिक व अन्य कागजातों की जांच हुई। तब जाकर परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र में एंट्री हुई। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में पानी की बोतल, एडमिट कार्ड ले जाने की ही अनुमति थी।

कोई अवांछित सामग्री अंदर नहीं पहुंचे, इसके लिए महिला परीक्षार्थियों को भी जांचने का काम किया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसी टीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा अन्य आवश्यक तकनीकी प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण, गैजेट या अन्य प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नही थी।

Jind में गलत परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने एसडीएम ने पहुंचाया अपनी गाड़ी में

सुबह कुछ परीक्षार्थी गलत परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। उनको अपने सही परीक्षा केंद्र के स्थान का पता नहीं था। एसडीएम सत्यवान मान ने अपनी गाड़ी में इन परीक्षार्थियों को इनके सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। जिन-जिन परीक्षा केंद्रों में एसडीएम गए, वहां उनको कुछ ऐसे बच्चे मिले, जो गलत परीक्षा केंद्र पर आ गए थे। ऐसे में एसडीएम ने अपनी गाड़ी में इन परीक्षार्थियों को इनके सही परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचाया। कुछ पुलिस कर्मचारियों ने भी परीक्षार्थियों को गलत केंद्र से सही केंद्र में पहुंचाया।परीक्षार्थियों ने एसडीएम सत्यवान मान का धन्यवाद किया।

Jind News from Jind 2754 candidates appeared for the NEET exam 264 were absent
Jind News from Jind 2754 candidates appeared for the NEET exam 264 were absent

खुफिया विंग ने भी सतर्कता रखी

परीक्षा के दौरान हर परीक्षा केंद्र पर खुफिया विंग ने भी सतर्कता रखी और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। ड्यूटीरत कर्मचारियों के कागजात जांचे, परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी गाड़ियों की तलाशी ली और उनमें बैठे लोगों से बातचीत की। फोटोस्टेट दुकानों तथा कोचिंग सेंटरों को बंद करवाया गया और चेतावनी दी की अगर परीक्षा के दौरान वह अपने संस्थानों को न खोलें और न ही अवांछित तत्व को अंदर आने दें।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहा पुलिसबल

सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा स्पेशल बसें भी चलाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैयार रही। परीक्षा को लेकर तैनात की गई पांच पेट्रोलिंग पार्टियां गश्त करती रही। परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए साइबर टीम अलग से तैनात रही।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी