न्यूज कुंज नेटवर्क, चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए काम की खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने haryana group d भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट 3 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट है। इस बार haryana d group वैकेंसी को लेकर 10 बड़े बदलाव किए गए हैं।
आइए आपको बताते हैं कि हरियाणा ग्रुप डी 2026 में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं। अब ग्रुप-डी भर्ती में इंटरव्यू या किसी अन्य चरण का महत्व नहीं होगा। उम्मीदवारों की मेरिट पूरी तरह CET में प्राप्त अंकों के आधार पर तय होगी। हरियाणा सरकार द्वारा जारी संशोधित नियमों के अनुसार ग्रुप-डी के अधिकांश पदों पर चयन 100 प्रतिशत CET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
इसका मतलब है कि परीक्षा में जितने बेहतर अंक आएंगे, नौकरी मिलने की संभावना उतनी अधिक होगी। अब मेरिट पूरी तरह परीक्षा परिणाम पर आधारित रहेगी।
haryana group d के 7,596 पदों पर भर्ती की तैयारी
हरियाणा सरकार करीब 7,596 ग्रुप-डी पदों पर भर्ती करने की तैयारी में है। इनमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद लागू किए गए अनुसूचित जाति वर्गीकरण के तहत DSC और OSC वर्गों के लिए भी अलग आरक्षण निर्धारित किया गया है। इस बार परीक्षा में गलत उत्तर पर नहीं, लेकिन खाली छोड़ने पर सजा का भी प्रावधान किया गया है। इस बार परीक्षा का सबसे दिलचस्प नियम OMR शीट से जुड़ा है।
दरअसल गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लेकिन यदि कोई प्रश्न छोड़ना है तो पांचवां बबल भरना अनिवार्य होगा। यदि प्रश्न बिना उत्तर और बिना पांचवां बबल भरे छोड़ दिया गया तो उस प्रश्न के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा।

haryana group d का परीक्षा पैटर्न: 100 सवाल, 105 मिनट
- कुल प्रश्न: 100 (MCQ)
- कुल अंक: 100
- समय: 1 घंटा 45 मिनट
- माध्यम: ऑफलाइन OMR
- भाषा: हिंदी और अंग्रेजी
- स्तर: मैट्रिक (10वीं)
Contents
- सिलेबस दो हिस्सों में बंटा
- 75 प्रतिशत भाग
- सामान्य ज्ञान
- रीजनिंग
- गणित
- हिंदी
- अंग्रेजी
- संबंधित विषय
- 25 प्रतिशत भाग
- हरियाणा का इतिहास
- भूगोल
- संस्कृति
- साहित्य
- पर्यावरण
- समसामयिक घटनाएं
haryana group d आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अलर्ट
बीसीए, बीसीबी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होने चाहिए और आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने चाहिए। डीएससी और ओएससी श्रेणी के लिए प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होना अनिवार्य है, जबकि पीडब्ल्यूबीडी, ईएसपी और पूर्व सैनिक परिवार श्रेणी के उम्मीदवारों को भी नोटिफिकेशन में दी गई वैधता शर्तों का विशेष ध्यान रखना होगा।
haryana group d अपडेट : पुराने CET उम्मीदवारों को भी फायदा
12 जनवरी 2024 के CET में सफल अभ्यर्थियों के स्कोर को भी निर्धारित फार्मूले के अनुसार सामान्यीकृत (नॉर्मलाइज) कर संयुक्त मेरिट में शामिल किया जाएगा। इससे पहले से योग्य घोषित उम्मीदवारों को दोबारा अवसर मिलेगा।
haryana group d की लास्ट डेट
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 19 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
- आवेदन सुधार विंडो: 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026
- एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि: बाद में घोषित की जाएगी


