Honey trap : जींद में झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे मांगे 30 लाख रुपए

Sonia kundu
4 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क, जींद। हरियाणा के जींद में हार्डवेयर स्पेयर पार्ट कारोबारी व उसके पास काम करने वाले युवक (Honey trap) को झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर एक महिला ने 30 लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने युवक की शिकायत पर तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि वह रोहतक रोड पर हार्डवेयर व ट्रक स्पेयर पार्ट का काम करता है। उसकी दुकान पर गांव घिमाना निवासी एक युवक कार्य करता है। युवक के कहने पर उसने निशा नामक एक महिला को अपने यहां अकाउंट का काम देखने के लिए रख लिया। युवक ने कहा कि महिला का व्यवहार शुरू में ठीक रहा। फिर धीरे-धीरे उसने घिमाना निवासी युवक को झांसे में ले लिया। इसके बाद महिला ने कोई न कोई बहाना बनाकर रुपये मांगने शुरू कर दिए।

Honey trap : महिला ने पहले 2 लाख लिए, इसके बाद और मांगे

धीरे-धीरे महिला ने उनसे दो लाख रुपये ले लिए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो निशा ने झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद इस मामले में निशा की ननद मनजीत व एक अन्य महिला गोगल भी शामिल हो गई। 20 जून को तीनों महिलाओं ने तीन लाख रुपये की मांग की।

यह खबर भी पढ़ें : जींद में 15 साल की नाबालिग बनी मां, खुद को पति बताने वाले युवक पर यौन शोषण का केस

उन्होंने राशि देने से मना कर दिया। 24 जून को निशा ने उसके साथी को नए अड्डे पर बुला लिया। जब वह नौकर के साथ कार लेकर पहुंचा तो महिलाएं स्कूटी लेकर पहुंची। निशा व गोगल उनके साथ कार में बैठ गई। उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर दोनों ने दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी। इसकी रिकोर्डिंग उन्होंने मोबाइल फोन में कर ली।

Honey trap : मोबाइल में की रिकार्ड

27 जून को उसके साथी के पास निशा व मनजीत का फोन आया और धमकी देते हुए कहा कि अब एक दिन बचा है। उनके पास आकर बात कर लो। इस पर वह बातचीत करने के लिए पहुंचे। आरोपित महिलाओं ने उनको नागरिक अस्पताल के पीछे पार्क में बुलाया। युवक ने कहा कि उन्होंने अपनी गाड़ी में मोबाइल छुपाया हुआ था। तीनों ने उनसे 30 लाख रुपये की मांग की। यह बात उन्होंने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ली।

सदर थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर तीनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेल करने, अवैध वसूली करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। सीआरएसयू चौकी प्रभारी राजेश कुमारी ने बताया कि कारोबारी तथा उसके पास काम करने वाले युवक से हन्नी ट्रैप में फांस ब्लैकमेल करने की शिकायत मिली थी। फिलहाल तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Haryana : जींद में महिला कॉलेज के साइड की गली में चल रही थी वेश्यावृत्ति, 3 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी