Jind News : 24 घंटे में 15 लाख दो, नहीं तो परिवार भुगतेगा अंजाम, नाबालिग को विदेशी नंबर से धमकी

Sonia kundu
4 Min Read

न्यूज कुंज नेटवर्क (Jind News) : हरियाणा के जींद के सफीदों में नाबालिग से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए युवक को फोन कर धमकी दी गई कि 24 घंटे में 15 लाख रुपए का इंतजाम करा दो नहीं तो पूरा परिवार इसका अंजाम भुगतेगा। शहर थाना पुलिस, सीआइए व साइबर टीमों को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सफीदों के वार्ड 11 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जून की शाम छह बजे उनके बेटे के मोबाइल फोन पर वाट्सएप के जरिए एक अज्ञात विदेशी नंबर से काल आई। काल करने वाले ने सीधे तौर पर 15 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो अंजाम बेहद गंभीर होगा। अचानक आई धमकी से परिवार घबरा गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि काल करने वाले ने उन्हें दो दिन का समय दिया था। इसके बाद 9 जून की सुबह 11 बजे फिर उसी नंबर से वाट्सएप काल आई, जिसे उन्होंने नहीं उठाया। उसके तुरंत बाद फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें दोबारा रंगदारी की मांग दोहराई गई। इसके बाद कई बार काल और मैसेज कर परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास किया गया।

Jind News : फोन नहीं उठाया तो किया मैसेज, लिखी ये बातें

शिकायतकर्ता ने बताया कि मैसेज में लिखा था कि जय बलकारी, हां भाई तेरे को बताया था दो दिन का समय है तेरे पास और तू हमको इग्नोर कर रहा है। या तो हमारा काम कर दे, नहीं तो बहुत बुरा होगा। जो तूने सोचा भी नहीं है, उससे भी बुरा करेंगे। अगर प्यार से मान जाएगा, तो फायदे में रहेगा नहीं, तो बहुत गलत करेंगे तेरे साथ। सोच ले 24 घंटे का समय और दे रहे हैं। तेरे को या तो जो हमने बोला है, वह करदे, नहीं तो परिवार को भी दुख देखना पड़ेगा।

जो ये तू सपोर्टर को बीच में लेके आ रहा, वह तो मांग गए माफी, जिसके पास जाना है चला जा। पुलिस प्रशासन किसी के पीछे भाग ले, नहीं छोड़ेंगे, पैसा चाहिए तो देना पड़ेगा। नहीं तो चाहे तू दिल्ली हो या सफीदों, वहां भी मरवा देंगे। लास्ट 24 घंटे हैं तेरे पास। जय बलकारी जय गोमाता की। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह आपसी शरारत का मामला हो सकता है।

डीएसपी गौरव शर्मा, शहर थाना प्रभारी राजकुमार राणा, सीआइए टीम और साइबर क्राइम यूनिट के अधिकारी जांच में जुटे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर हर पहलू को समझने का प्रयास किया और संभावित सुराग जुटाने की कोशिश की। पुलिस ने घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि इस प्रकार का एक मामला सामने आया है। पुलिस उसकी जांच में जुटी हुई है।

Web Stories

Share This Article
15 नवंबर से लागू होंगे FASTag के ये नए नियम, डबल टोल से बचने के लिए जानें ये 6 आसान ट्रिक्स ऐसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID? जानें यहां शानदार ट्रिक मोटापे को कम करने के लिए खाएं ये बेहत्तर चीजें बदलते मौसम में नही होंगे बीमार, हल्दी के साथ ये 5 चीजें सेवन करें! रहेंगे स्वस्थ अब लेट नहीं होंगी ट्रेनें… रेलवे ने सभी DRM को दिए सख्त निर्देश, रियल टाइम होगी निगरानी